खबर संसार नई दिल्ली। आज अचानक एक बिल्डिंग के गिर जाने से हड़कंप मच गया आनन फानन में पुलिस और फायर ब्रिगेड बुलाई गई।बताते चले की दिल्ली के मलकागंज इलाके में आज अचानक 3 मंजिला इमारत गिर गई है. इमारत के मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका है। घटना 11:30 के आसपास की बताई जा रही है। क्योंकि 11 :45 पर फायर विभाग को बिल्डिंग गिरने की सूचना फोन पर मिली।
दिल्ली के मलकागंज इलाके में बड़ा हादसा हुआ है. यहां एक तीन मंजिला इमारत गिर गई है. इमारत के मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका है. सुबह करीब 11 बजकर 45 मिनट पर दमकल विभाग को बिल्डिंग गिरने की कॉल आई थी प्राप्त जानकारी अनुसार फिलहाल दो लोगों को बचा लिया गया है और अस्पताल ले जाया गया है.
जहां इमारत गिरी है, वह सब्जी मंडी थाना का इलाका है। बताया जा रहा है कि ग्राउंड फ्लोर पर एक दूध की दुकान थी. उसमें कुछ कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा था. इमारत जब गिरी तो नीचे गई गाड़ियां भी खड़ी थीं. हालांकि ये अभी साफ नहीं हो पाया है कि उन गाड़ियों के अंदर लोग थे या नहीं
ये इमारत रेजिडेंशियल थी. ऐसे में बताया जा रहा है कि इमारत के पहले और दूसरे फ्लोर पर परिवार भी रह रहे थे. फिलहाल मौके पर राहत और बचाव कार्य करने के लिए टीमें मौजूद हैं. कई लोगों को अस्पताल ले जाया गया है.


