HomeNationalराशन कार्ड को मोबाइल से करें Update, ये मिलेंगी सुविधाएं

राशन कार्ड को मोबाइल से करें Update, ये मिलेंगी सुविधाएं

खबर संसार, नई दिल्ली: राशन कार्ड को मोबाइल से करें Update, ये मिलेंगी सुविधाएं, राशन कार्ड में सरकार की ओर से कई योजनाएं आती रहती हैं। राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट के कारण कई लोगों को राशन नहीं मिल पाता है। ऐसे में आप अपने राशन कार्ड को स्वयं मोबाइल को अपडेट कर सकते हैं। वह भी घर बैठे-बैठे आसान तरीके से।

दरअसल, अगर आपके राशन कार्ड में पुराना मोबाइल नंबर पड़ा है तो आपको राशन से जुड़े अपडेट नहीं मिल पाएंगे। विभाग की तरफ से आय दिन कई जरूरी अपडेट मैसेज के जरिए कार्डधारकों तक भेजे जाते हैं। जो कार्ड धारकों तक नहीं पहंुच पाते हैं। ऐसे में आपको अपना राशन कार्ड Update कराना बेहद जरूरी है। तो आइए जानते हैं कि हम अपना राशन कार्ड कैसे अपडेट करेंगे।

ये भी पढें- बोला युवक, ‘मोदी जी ने खाते में भेजे 5.50 lakh रूपये’, किसी को नहीं दूंगा

यहां पर विजिट कर करें Update

  • https://nfs.delhi.gov.in/Citizen/UpdateMobileNumber.aspx पर विजिट करें।
  • आपके सामने एक पेज ओपन होगा. यहां आपको Update Your Registered Mobile Number लिखा हुआ दिखाई देगा।
  • अब इसके नीचे दिए गए कॉलम में आप अपनी जानकारी फिल करें।
  • यहां पहले कॉलम में Aadhaar Number of Head of Household/NFS ID लिखें।
  • दूसरे कॉलम में Ration card No लिखें।
  • तीसरे कॉलम में Name of Head of Household लिखें।
  • आखिरी कॉलम में आप अपना नया मोबाइल नंबर लिखें और सेव करें।
  • अब आपका मोबाइल नंबर अपडेट हो जाएगा।

‘ वन नेशन-वन राशन कार्ड ‘

बता दें कि कि देश के 20 प्रदेश व केंद्र शासित प्रदेशों में एक जून 2020 से राशन कार्ड पोर्टेबिलिटी सेवा ‘वन नेशन-वन राशन कार्ड’ शुरू हो चुकी है। इस योजना के तहत आप किसी भी राज्य में रहकर राशन खरीद सकते हैं। आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, गुजरात, महाराष्ट्र, हरियाणा, राजस्थान, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, गोवा, झारखंड, त्रिपुरा, बिहार, उत्तर प्रदेश, पंजाब हिमाचल प्रदेश और दमन-दीव में पहले से ही ये योजना लागू है।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.