HomeNationalबोला युवक, 'मोदी जी ने खाते में भेजे 5.50 lakh रूपये', किसी...

बोला युवक, ‘मोदी जी ने खाते में भेजे 5.50 lakh रूपये’, किसी को नहीं दूंगा

खबर संसार, पटना: बोला युवक ‘मोदी जी ने खाते भेजे 5.50 lakh रूपये’, किसी को नहीं दूंगा, पटना से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है जहां एक युवक के खाते में 5.50 lakh रूपये आ गए। तो युवक बहुत ही खुश हो गया। कहने लगा कि मोदी जी ने हमारे बैंक खाते में 5.50 लाख रूपये डाल दिये हैं। जिसके बाद उसने पैसे निकाल भी लिये। निकाले गए पैसे बैंक जमा करने से मना कर रहा है। कह रहा है कि ये पैसे हमारे हैं। हम ये पैसे वापस नहीं करेंगे।

बात दें कि कई बार गलती से किसी के खाते में पैसे ट्रांसफर हो जाते हैं। ऐसा ही एक मामला बिहार से आ रहा है। जहां गलती से बैंक में किसी के खाते से 5.50 lakh रूपये एक युवक के खाते में ट्रांसफर हो गए। जिसके बाद एक युवक ने पैसे निकाल भी लिये। अब पैसे बैंक को वापस करने से इनकार कर दिया है। युवक का कहना है कि ये पैसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उसके खाते में ये पैसे डाले हैं।

ये भी पढें- उत्तराखंड के नये Governor ने ली राजभवन में शपथ

बैंक की गलती से आए 5.50 lakh रूपये

मामला बिहार के खगड़िया जिले का है जहां के एक युवक के खाते में गलती से से 55.50 lakh रूपये आ गए। अब वह पैसे वापस करने से इनकार कर कह रहा है कि ‘ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भेजा गया है पैसा ‘ खगड़िया में ग्रामीण बैंक ने गलती से मानसी थाना क्षेत्र के बख्तियारपुर गांव के मूल निवासी रंजीत दास के खाते में पैसे भेजे और बाद में लौटाने के लिए कई नोटिस दिए लेकिन दास ने रकम वापस करने से साफ इनकार दिया।

’15 लाख वाली पहली किश्त’

रंजीत दास ने कहा, मैंने सोचा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर बैंक खाते में 15 लाख रुपये जमा करने का वादा किया था, जिसकी यह पहली किस्त हो सकती है। मैंने सारा पैसा खर्च कर दिया। बैंक के मैनेजर की शिकायत पर हमने रंजीत दास को गिरफ्तार कर लिया है।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.