खबर संसार नई दिल्ली: न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान PCB को दिखा दिया ठेंगा, पाकिस्तान दौर पर गई न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम 18 साल के लंबे अंतराल के बाद सीमित ओवरों की द्विपक्षीय श्रृंखला के लिए पाकिस्तान के दौरे पर गई थी। लेकिन न्यूजीलैंड टीम ने क्रिकेट मैच शुरू होने ही वाला था कि 20 मिनट के पहले जो हुआ उसे देखकर सभी हैरान रह गए। न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने मैदान में उतरने से मना कर दिया। और न्यूजीलैंड की पूरी टीम ने वापस स्वदेश की फ्लाइट पकड़ने का मन बना लिया।
इससे पाकिस्तान PCB सख्ते मे आ गया । बता दें कि इससे पहले न्यूजीलैंड ने 2003 में सीमित ओवरों की श्रृंखला के लिए पाकिस्तान का दौरा किया था। टीम इसके बाद सुरक्षा कारणों से पाकिस्तान नहीं आयी थी।
ये भी पढें- 18 सितंबर से Char Dham Yatra शुरू, इन पर रहेगी पाबंदी
स्टेडियम में था खतरा
पाकिस्तान दौरे पर न्यूजीलैंड को 3 वनडे सीरीज लाहौर में और 5 टी 20 की सीरीज रावलपिंडी में खेलनी थी। न्यूजीलैंड के पाकिस्तान दौरे की शुरुआत वनडे सीरीज से होनी थी. सीरीज के तीनों वनडे मुकाबले रावलपिंडी में खेले जाने थे, लेकिन, पहले ही मैच में टॉस के 20 मिनट पहले जो हुआ, उसने न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों में खौफ भर दिया।
PCB से कहा कि यहां पर है खतरा
न्यूजीलैंड क्रिकेट ने एक विज्ञप्ति जारी कर कहा, “ न्यूजीलैंड सरकार की पाकिस्तान में सुरक्षा खतरे की बढ़ी आशंका और धरातल पर मौजूद न्यूजीलैंड क्रिकेट सुरक्षा सलाहकारों की सलाह के बाद यह निर्णय लिया गया है कि न्यूजीलैंड टीम का यह दौरा आगे नहीं बढ़ेगा। अब टीम के प्रस्थान की व्यवस्था की जा रही है। ” क्योंकि वहां पर आतंकी घटना होने की आशंका थी। PCB से कहा कि यहां पर है खतरा महसूस हो रहा था।
