खबर संसार प्रयागराज। सुसाइड नोट में शिष्य आनंद गिरि पर मानसिक उत्पीड़न का जिक्र! पुलिस के अनुसार अंदर से दरवाजा बंद था। नायलॉन की रस्सी से उनका शव पंखे से लटका मिला। पुलिस के अनुसार दरवाजा भी तोड़ा गया। बताए चले की आनंद गिरि घोषित शिष्य थे उनके उत्तराधिकारी के रूप में। हालाकि आनंद गिरि ने इस बारे में कहा है की उनके गुरु की हत्या की गई है।
सुसाइड नोट में शिष्य आनंद गिरि पर मानसिक उत्पीड़न का जिक्र! पुलिस के अनुसार
इससे पूर्व एसएसपी सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी प्रयागराज ने महंत नरेंद्र गिरि की सुसाइड की बात कही! दूसरी और उनके शिष्य आनंद गिरि हत्या की बात कह रहे है उनके पहचान वाले कह रहे है की महंत नरेंद्र गिरि कभी भी आत्महत्या टी कभी नही कर सकते है। डिप्टी सीएम ने जांच के आदेश जारी कर दिए है। देर रात तक उनके पोस्टमार्टम होने की उम्मीद जताई जा रही है।
बताते चले की अखाड़ा परिषद के महंत नरेंद्र गिरि की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत! बताया जा रहा है की या तो दिल का दौरा पड़ा है या सुसाइड है या हत्या? तीन दिन पहले ही महंत नरेंद्र गिरि ने पीएम मोदी को उनके जन्मदिन पर बधाई भी दी थी। उनके निधन पर अभी कुछ नही कहा जा सकता है । फिलहाल पुलिस मामले की गहराई के साथ जांच में जुट गई है।
बताते चले की महंत नरेंद्र गिरि अपने आप में बहुत बड़ा नाम है। इलाहाबाद के बाघमबारी मठ में उनकी मृत्यु हुई है। इनकी हत्या के पीछे कोई षड्यंत्र भी बताया जा रहा है। फिलहाल मौत के कारणों का अभी कुछ भी खुलासा नहीं हुआ है। उनके चाहने वाले सदमे में है उनकी मृत्यु की खबर पर एकाएक किसी को विश्वास नही हो रहा है। संत समाज के लिए बहुत बड़ी हानि के रूप में देखा जा रहा है। नरेंद्र गिरि की मृत्यु पर सभी लोग सदमे के है।
