खबर संसार प्रयागराज। महंत Balbir Giri होंगे अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद नये अध्यक्ष, अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष रहे महंत नरेंद्र गिरी के शिष्य बलवीर गिरी को ही 35 वर्ष की उम्र में उत्तरधिकारी बनाने का फैसला किया गया है। बता दें कि 20 सितंबर को महंत नरेंद्र गिरि का संदिग्ध परिस्थितयों में निधन हो गया था। तब से यह पद खाली चल रहा है। यह फैसला अखाड़ा परिषद के पंच परमेश्वरों ने वसीयत के आधार पर लिया है। 05 अक्टूबर को राज्याभिषेक समारोह में Balbir Giri का औपचारिक रूप से अभिषेक किया जाएगा।
ये भी पढें-चीन के soldiers उत्तराखंड के बाराहोती में घुसे, पी सिगरेट, घुमे, फेके रैपर और चले गए
नरेंद्र गिरि के सबसे भरोसेमंद शिष्य रहे हैं Balbir Giri
35 साल के बलबीर गिरि की बात करें तो पिछले 15 सालों से वह नरेंद्र गिरि के सबसे भरासेमंद शिष्य रहे हैं। उन्होंने हरिद्वार में ही नरेंद्र गिरि से दीक्षा ली थी। और इन दिनों वह हरिद्वार के बिलकेश्व महादेव मंदिर की देखरेख कर रहे हैं। वह उत्तराखंड के रहने वाले हैं। बता दें कि उन्होंने 2005 में सन्यास लिया था। बाद में, जब नरेंद्र गिरि और आनंद गिरि के बीच मतभेद सामने आए, तो Balbir Giri नरेंद्र गिरि के प्रति वफादार रहे और मई 2021 में महंत ने आनंद गिरि को अखाड़े और मठ से निकाल दिया।
बता दें कि नरेंद्र गिरि की मौत के मामले पुलिस ने आनंद गिरि समेत 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। यूपी सरकार ने की सीबीआई को सौंप दी है। जांच एजेंसियां इस सवाल का जवाब तलाशने में लगी हैं कि नरेंद्र गिरि के लगातार संपर्क में रहने वाला हरिद्वार का वह व्यक्ति कौन था, जिसने उनको यह बताया कि आनन्द गिरि उनको बदनाम करने की योजना बना चुका है। जिसका जिक्र नरेंद्र गिरि के कथित सुसाइड नोट में भी है।



