HomeLocalव्यापारियों का चुनाव ढोल नगाड़ों के साथ संपन्न! आधे निर्विरोध निर्वाचित आधे...

व्यापारियों का चुनाव ढोल नगाड़ों के साथ संपन्न! आधे निर्विरोध निर्वाचित आधे मतदान से

खबर संसार हल्द्वानी। व्यापारियों का चुनाव ढोल नगाड़ों के साथ संपन्न! आधे पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित आधे मतदान द्वारा ।जी हा कल अग्रेसन भवन में चुनाव प्रक्रिया पूरी हुई। 5 प्रत्याशी पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो गए थे। जिसमे अध्यक्ष योगेश शर्मा ,दीपा जायसवाल महिला उपाध्यक्ष गीता कांडपाल महिला सचिव, गौरव गुप्ता कोषाध्यक्ष और संदीप सक्सेना प्रचार मंत्री निर्विरोध निर्वाचित हो गए थे।

व्यापारियों का चुनाव ढोल नगाड़ों के साथ संपन्न! आधे निर्विरोध निर्वाचित आधे मतदान से

 

इससे पूर्व प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल महानगर इकाई के लिए हुए चुनाव में महामंत्री पद पर मनोज जायसवाल और प्रदीप सबरवाल के बीच अंतिम चरण तक कांटे की टक्कर चली और अंत में प्रदीप को सिर्फ 36 मतों से पराजित कर महामंत्री पद पर मनोज ने जीत हासिल कर ली। मनोज को 885 मत मिले जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशी प्रदीप जायसवाल को 849 मत मिले।

वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सचिन गुप्ता और संगठनमंत्री पद पर उपेंद्र कनवाल विजयी घोषित हुए । अग्रसेन भवन में हुए चुनाव में वरिष्ठ उपाध्यक्ष, महामंत्री और संगठनमंत्री के पदों के लिए मतदान हुआ, जबकि अध्यक्ष, महिला उपाध्यक्ष, महिला सचिव, कोषाध्यक्ष और प्रचार मंत्री पूर्व में निर्विरोध निर्वाचित हो गए थे।

वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर युवा व्यापारी सचिन गुप्ता ने अपने निकटतम प्रत्याशी संदीप गुप्ता को 522 मतों से पराजित किया। सचिन गुप्ता को 1000 वोट मिले, जबकि संदीप गुप्ता को 478 मत मिल सके। इसी पद के तीसरे प्रत्याशी मनोज चौहान को केवल 218 मतों पर ही संतोष करना पड़ा। संगठनमंत्री पद पर उपेंद्र कनवाल ने प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशी गुरमीत सिंह चौहान को 233 मतों से पराजित किया। उपेंद्र को 937 मत और गुरमीत को 794 मत मिले। इसके अलावा दीपा जायसवाल महिला उपाध्यक्ष गीता कांडपाल महिला सचिव, गौरव गुप्ता कोषाध्यक्ष और संदीप सक्सेना प्रचार मंत्री निर्विरोध चुने गए हैं। मतगणना शनिवार देर रात 12 बजे तक चली। मतगणना 37 राउंड में पूरी हुई।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.