HomeEntertainmentहार्ट अटैक से 'raavan' का निधन, आज होगा अंतिम संस्कार

हार्ट अटैक से ‘raavan’ का निधन, आज होगा अंतिम संस्कार

खबर संसार मुंबई : हार्ट अटैक से ‘raavan’ का निधन, आज होगा अंतिम संस्कार प्रसिद्ध धारावाहिक रामायाण में रावण का किरदान निभाने वाले अरविंद त्रिवेदी ने अपने अभिनय से अमिट छाप छोड़ी थी। उन्होंने रामानंद सागर की रामायण में ‘raavan’ के उत्कृष्ट अभिनय से लोगों के दिलों पर राज किया। वह बहुत समय से बीमार चल रहे थे। मंगलवार की रात 83 वर्षीय अरविंद त्रिवेदी का हदयगति रूकने से मुंबई में निधन हो गया। इस बात की पुष्टि अरविंद त्रिवेदी के भतीजे कौस्तुभ त्रिवेदी ने की।

ये भी पढें- नवरात्री का समय माँ दुर्गा के इन्हीं नौ रूपों की उपासना की जाती

हार्ट अटैक के चलते हुआ ‘रावण’ का निधन

83 वर्षीय अरविंद त्रिवेदी मूल रूप से मध्य प्रदेश के रहने वाले थे। उनका जन्म 8 नवंबर 1938 में मध्यप्रदेश के इंदौर में हुआ था। काफी लम्बे समय से कई बीमारियों से जूझ रहे थे। उनके हाथ पैरो ने काम करना बंद कर दिया था। वह पिछले कुछ समय से चलने फिरने में असमर्थ हो गए थे। उनका 5 अक्टूबर की रात निधन हो गया था। जिसकी पुष्टि आज उनके परिजनों ने की।

‘raavan’ की भूमिका से मिली पहचान

1987 में दूरदर्शन पर प्रसारित रामायण जिसके निर्माता रामानंद सागर थे। इस धारावाहिक से अरविंद को रावण की भूमिका में एक नई पहचान दिलाई। बता दें कि रविवार को सुबह 9 बजे इस धारावाहिक का प्रसारण किया जाता था। इस धारावाहिक को देखने के लिए गलियां सूनी हो जाती थीं। अरविंद ने ‘raavan’ के किरदार में ऐसी जान फूंकी थी कि दर्शक उन्हें हकीकत में रावण मानने लगे थे। अरविंद ने अपने अभिनय की शुरुआत गुजराती सिनेमा से की थी।

लोस सांसद भी रहे थे अरविंद त्रिवेदी

यहां बताते चले कि एक्टिंग की दुनिया में अरविंद त्रिवेदी ने अपना सिक्का तो जमाया ही था। साथ ही उन्होनंे 1991 में भारतीय जनता पार्टी के सदस्य के रूप में साबरकथा निर्वाचन क्षेत्र से सांसद भी चुने गए थे। वह 1991 से 1996 तक लोकसभा के सांसद रहे।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.