नैनीताल, खबर संसार। जिला जल एवं स्वच्छता मिशन के तहत एक बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में जिलाधिकारी ने जिला जल एवं स्वच्छता मिशन के तहत 60.12 करोड़ 43 डिटेल डीपीआर (DPR) को वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की।
बैठक में जल जीवन मिशन के अन्तर्गत क्रियान्वित कार्यो की समीक्षा की गई भी डीएम ने की। जिलाधिकारी श्री गर्ब्याल ने जल जीवन मिशन के अन्तर्गत जनपद मे संचालित योजनाओं की घटकवार समीक्षा की। उन्होने कहा कि विद्यालय, आंगनबाडी केन्द्रों, प्रथम चरण के अन्तर्गत एफ.एच.टी.सी. कार्यो तथा द्वितीय चरण के अन्तर्गत कार्यो के विस्तृत डीपीआर (DPR) बनाने के निर्देश दिये तथा सभी सम्बन्धित अधिकारियों को जल जीवन मिशन के कार्यो को समयबद्व पूर्ण करने के निर्देश दिये।
नवम्बर तक शेष डीपीआर तैयार कराने के निर्देश दिए
अधीक्षण अभियन्ता जल संस्थान द्वारा प्रस्तुतीकरण के माध्यम से विभिन्न घटकों की प्रगति से अवगत कराया गया तथा विस्तृत डीपीआर (DPR) की प्रगति पर सभी अधिकारी रोडमैप के अनुसार आगामी माह नवम्बर तक शेष डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिये। अधिशासी अभियन्ता जल संस्थान द्वारा डिटेल डीपीआर (DPR) 250 लक्ष्य के सापेक्ष अभी तक मात्र 10 डीपीआर ही तैयार किये जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुये अविलम्ब डीपीआर तैयार करते हुये अनुमोदन हेतु प्रस्तुत करने के निर्देश दिये।
इसे भी पढ़े-Reliance Jio इन यूजर्स को फ्री देगा 2 दिन तक अनलिमिटेड डेटा और कॉल
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डा0 संदीप तिवारी,परियोजना निदेशक डीआरडीए अजय सिह, मुख्य शिक्षा अधिकारी केके गुप्ता, जिला कार्यक्रम अधिकारी अनुलेखा बिष्ट, अघीक्षण अभियन्ता जल संस्थान विशाल सक्सेना, अधिशासी अभियन्ता एसके उपाध्याय, अधिशासी अभियन्ता एसके श्रीवास्तव सहित पेयजल निगम के अभियन्ताओं द्वारा प्रतिभाग किया गया।
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए क्लिक करें
