खबर संसार नई दिल्ली : उत्तराखंड मे होने जा रही police भर्ती, ऐसे करें तैयारी, जल्द ही उत्तराखंड सरकार युवाओं को खुशखबरी देने जा रह है। अलग सप्ताह से पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए तैयारी की जा रही है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को रिक्त 1521 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। इससे पहले 2016 में police भर्ती हुई थी। आयोग के सचिव संतोष बडोनी ने बताया कि अगले सप्ताह तक पुलिस भर्ती प्रक्रिया शुरू किए जाने की तैयारी है। police विभाग के प्रस्ताव से पहले जेई भर्ती का धिचायन भी विभाग को मिला है।
ये भी पढें- आतंकियों से मुठभेड़ में पांच जवान शहीद, सर्च operation जारी
बता दें कि उत्तराखंड में पांच वर्षाें से बाद पुलिस कांस्टेबल भर्ती का रास्ता साफ हो गया है। इससे पहले 2016 में पुलिस भर्ती हुई थी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बीते दिनों पुलिस मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सितंबर में ही पुलिस भर्ती शुरू करने का आश्वासन दिया था। इसी क्रम में गृह विभाग से अनुमति के बाद पुलिस मुख्यालय ने रिक्त पदों पर भर्ती का अधियाचन अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को भेज दिया है।
इन पदों पर होगी police भर्ती
पुलिस कांस्टेबेल भर्ती के लिए आयु सीमा 18 से लेकर 23 वर्ष रखी गई है। आरक्षित श्रेणियों को इसमें 5 वर्ष की छूट मिलेगी। इसलिए इनकी उम्र 28 वर्ष तक मान्य होगी। सामान्य वर्ग के लिए आयु सीमा 23 वर्ष रखी गई है। सीधी भर्ती में जनपदीय पुलिस (पुरुष) के 785, पीएसी – आईआरबी (पुरुष) के 291, फायरमैन (पुरुष) के 291 और महिलाओं के 133 पद शामिल हैं। पहली बार अधीनस्थ सेवा चयन आयोग उक्त भर्ती करवा रहा है। भर्ती में युवाओं को आयुसीमा में अधिकतम एक साल की छूट भी मिलेगी। बेरोजगार युवा लगातार सरकार पर लंबे समय से पुलिसभर्ती के लिए दबाव बना रहे थे।
