HomeNationalआतंकियों से मुठभेड़ में पांच जवान शहीद, सर्च operation जारी

आतंकियों से मुठभेड़ में पांच जवान शहीद, सर्च operation जारी

खबर संसार नई दिल्ली : आतंकियों से मुठभेड़ में पांच जवान शहीद, सर्च operation जारी, जम्म-कश्मीर में जब से धारा 370 हटी है तब आतंकियों के हाथ-पावं फूल गए हैं। जिसके चलते उनको अब सूझ नहीं रहा आखिर वो करे तो क्या करें। इसलिए लिए आतंकी सुरक्षा बलों के साथ-साथ वहां के लोगों को भी अपना निशाना बना रहे हैं। आज ताजा मामला राजौरी क्षेत्र से आर रहा है जहां आतंकियों से मुठभेड़ में सेना के एक अफसर समेत 5 जवान शहीद हो गए हैं। और दो आतंक भी मारे गए हैं। सुरक्षाबलों ने आतंकियो के खिलाफ सर्च operation चला रखा हैं।

ये भी पढें- शारदीय Navratri 2021- मां कात्यायनी की ऐसे करें पूजा-अर्चना

ताजा मामला राजौरी से आ रहा है। जहां पर आज सुबह से ही पूंछ, अनंतनाग, सूरनकोट और बांदोपोरा क्षेत्र में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच लगातार मुठभेड़ जारी है। इस मुठभेड़ में JCO के चार जवान भी शहीद हो गए हैं। इस operation सुरक्षा बलों ने दो आतंकियों को भी मार गिराया हैं। जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में सुरक्षाबलों ने एनकाउंटर में एक आतंकी  इम्तियाज अहमद डार के रूप मार गिराया है, तो वहीं अनंतनाग में भी सुरक्षाकर्मियों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई है। इसमें सुरक्षाबलों ने एक दहशतगर्द का मार गिराया है। और अभी भी वहां पर मुठभेड़ जारी है। क्योंकि नियंत्रण रेखा से सटे जंगलों में तीन से चार आतंकियों के छुपे होने पुख्ता जानकारी मिली है।

सुरक्षाबलों का सर्च operation जारी

बता दें कि आज जैसे ही सुबह सुरक्षा बलों को लोगों द्वारा आतंकियों के छुपे होने की सूचना मिली तो सुरक्षाबलों व सेना ने राजौरी, पूंछ, बांदोपोरा, अनंतनाग और सूरनकोट के इलाके में सर्च operation चलाया। सुरक्षा बलों ने इस क्षेत्र को चारों ओर से घेर लिया गया। पूरे इलाके में सर्च अभियान चलाया जा रहा है। आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाते हुए गोलीबारी शुरू कर दी. इस दौरान एक जेसीओ और चार जवान शहीद हो गए। अभी भी दोनों ओर से रूक-रूककर फायरिंग का सिलसिला जारी है। इन दिनों लगातार सुरक्षाबल आतंकियों पर शिकंजा कस रहे हैं।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.