मुरादाबाद, खबर संसार। मुरादाबाद में एक दोस्त ने दूसरे दोस्त के गुप्तांंग में मजाक-मजाक में हवा भरने वाले प्रेशर मशीन (pressure machine) को दोस्त के गुप्तांंग में लगा दिया जिससे उसकी हालत खराब हो गया।
आनन-फानन में घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिवार में सूचना मिलते ही कोहराम मचा है।
जानकारी के अनुसार संम्भल जनपद के असमोली थाना इलाके के गांव मढ़न निवासी 19 वर्षीय असलम पुत्र राहत अली पाकबड़ा थाना क्षेत्र के लोदीपुर स्थित इंद्रा इंटरनेशनल एक्सपोर्ट फर्म में कारपेंटर का काम करता था। बुधवार शाम 6 बजे छुट्टी के समय उसके दोस्त मढन निवासी फरहान अली पुत्र मोहम्मद नबी आदि ने प्रेशर (pressure machine) के पाइप को उसके गुप्तांग में लगा दिया।
मार्च में असलम की हुई थी शादी
जिससे उसकी हालत बिगड़ने लगी। इसके बाद उसे दिल्ली रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उसने देर रात दम तोड़ दिया। आरोपी फरहान अली मृतक का दोस्त था। दोनों साथ में ही काम करते थे। असलम की शादी 16 मार्च 2021 को असमोली थाना क्षेत्र के गांव सीढ़ल निवासी युवती के साथ हुई थी। (pressure machine)
इसे भी पढ़े-Rahul Vaidya के नए गाने ‘गरबे की रात’ पर विवाद, मिल रहीं जान से मारने की धमकी
वह दो बहनों फरीन और फिरदौस का इकलौता भाई था। पोस्टमार्टम पर पहुंचे परिजन ने बताया कि उसके साथ काम कर रहे उसके दोस्त ने इस घटना को अंजाम दिया है। उनका कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्यवाई की मांग की जाएगी। उनका कहना है कि हवा के pressure machine का पाइप का गुप्तांग में लगाना ये मज़ाक नहीं हत्या है।
फेसबुक से जुड़ने के लिए क्लिक करें



