मुंबई, खबर संसार। Rahul Vaidya ‘बिग बॉस’ में हिस्सा लेने क बाद लगातार एक के बाद एक प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं। हाल ही में नवरात्र पर गरबे को ध्यान में रखते हुए उनका गाना गरबे की रात रिलीज हुआ। इस गाने को राहुल के साथ भूमि त्रिवेदी ने गाया है।
वीडियो में खुद Rahul Vaidya हैं और उनके साथ निया शर्मा हैं। अब उनके इस गाने पर विवाद होता दिख रहा है। गाने में ‘श्री मोगल मां’ का उल्लेख किया गया है। गुजरात में उनकी खास मान्यता है। जिसकी वजह से एक वर्ग को यह पसंद नहीं आ रहा है। गाना रिलीज होने के बाद राहुल को धमकियां मिल रही हैं।
Rahul Vaidya को मिल रहीं धमकियां
Rahul Vaidya के प्रवक्ता ने यह कंफर्म करते हुए बताया कि उन्हें बहुत से कॉल और मैसेजेस आ रहे हैं जिसमें गाने से देवी के उल्लेख को हटाने के लिए कहा गया है। ई-टाइम्स से बात करते हुए राहुल के प्रवक्ता ने कहा कि ‘हां यह सच है कि मैसेजेस और कॉल की संख्या कल रात से बढ़ गई है जिसमें उन्हें जान से मारने और उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी की बात कही गई है।‘
‘हम कहना चाहेंगे कि किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं चाहते थे और नाम का मेंशन सम्मान के साथ किया गया है। बहुत से लोगों को यह पसंद नहीं आया है, हम उनका सम्मान करते हैं और अपने स्तर पर इसे ठीक करने के लिए काम कर रहे हैं।‘
इसे भी पढ़े- पूर्व Soldier का होने वाला कार्यक्रम सैनिक बाहुल्य क्षेत्र खटीमा में होगा-गणेश जोशी
‘जिन्होंने इस पर आपत्ति की है हमें कुछ दिनों का समय दें क्योंकि जिस प्लेटफॉर्म पर हमने गाना जारी किया है उसमें सुधार करने में कुछ दिन लगेंगे। जो भी चिंता कर रहे हैं हम सभी की भावनाओं का सम्मान करते हैं और इसे सुधारने की दिशा में लगन से काम कर रहे हैं।‘



