जम्मू-कश्मीर, खबर संसार। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों को शनिवार को भी बड़ी कामयाबी मिली। पांपोर एनकाउंटर (encounter) में सुरक्षा बलों ने आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का कमांडर उमर मुश्ताक खांडे को मार गिराया है। उसका एक अन्य साथी भी ढेर कर दिया गया है।
एनकाउंटर (encounter) के बाद मौके से भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया गया है। सर्च अभियान अभी जारी है। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के पंपोर इलाके में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में वह घिर गया था। खांडे उन आतंकवादियों में शामिल था, जिन्हें इस साल अगस्त में पुलिस की ओर से जारी एक हिटलिस्ट में रखा गया था।
इसे भी पढ़े़े-DREAM-11 ने रातोंरात बदल दी प्लंबर मजदूर की किस्मत बन गया करोड़पति
इसके बाद से ही सुरक्षा बलों को उसकी तलाश थी। मुठभेड़ में एक और आतंकी भी मारा गया है जिसकी पहचान होना बाकी है। फिलहाल इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है। पिछले दिनों पुंछ में एनकाउंटर के दौरान सेना के 5 जवान शहीद हो गए थे। इस घटना को लेकर पूरे देश में उबाल है।
ऐसे शुरू हुआ था एनकाउंटर
पुलिस और सेना की एक संयुक्त टीम ने आतंकियों की मौजूदगी के बारे में विशेष जानकारी मिलने पर तलाशी अभियान शुरू की थी। जैसे ही सुरक्षा बल उस स्थान पर पहुंचे उनपर आतंकवादियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद मुठभेड़ (encounter) शुरू हो गई।
पुलिस महानिरीक्षक (कश्मीर) विजय कुमार ने ट्वीट किया कि खांडे इस साल की शुरुआत में श्रीनगर जिले के बघाट में दो पुलिसकर्मियों की हत्या की घटना में शामिल था। उन्होंने ट्वीट किया, ”श्रीनगर के बघाट में दो पुलिसकर्मियों की हत्या और आतंकवाद से जुड़े अन्य अपराधों में शामिल शीर्ष 10 आतंकवादियों में शामिल लश्कर का कमांडर उमर मुस्ताक खांडे पंपोर में फंसा है।” बाद में पुलिस ने सूचना दी कि वह मारा गया है।
9 encounter में 13 आतंकी ढेर
आईजीपी कश्मीर विजय कुमार ने बताया कि हाल ही में घाटी में आम नागरिकों पर हुए हमले के बाद से सुरक्षाबलों ने 9 एनकाउंटर में 13 आतंकवादी मार गिराए हैं। पिछले 24 घंटे में ही 5 आतंकी मारे गए हैं, जिनमें से 3 श्रीनगर में ढेर हुए हैं।
फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए किल्क करें



