बिहार (Bihar), खबर संसार। किस की किस्मत कब बदल जाए कोई कुछ कह नहीं सकता एक एैसा ही चमत्कार बिहार में पलम्बर का काम करने वाले मजदूर के साथ हुआ। हुआ कुछ यूं की युवक DREAM-11 ऐप पर आनलाइन सट़टा लगता था और आज उसकी किस्मत चमक गई और वह करोड़पति बन गया। चलिए आप को विस्तार से बताते है।
दरअसल, कटिहार जिले के मनिहारी प्रखंड क्षेत्र में रहने वाले प्लंबर मिस्त्री बबलू मंडल मोबाइल पर IPL से जुड़ा ड्रीम इलेवन ( DREAM-11) खेलता था। इसी खेल ने उन्हें एक करोड़ रुपए का मालिक बनाया है। बबलू के करोड़पति बनने से उनका परिवार बहुत खुश है। उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा है।
70 लाख आए एंकाउंट में
बबलू यहां हंसवर गांव में रहते हैं। टैक्स देने के बाद उनके बैंक खाते मेंं 70 लाख रुपए आए हैं। दुर्गा पूजा में इतनी बड़ी राशि मिलने के बाद से वे और उनके परिजन काफी खुश हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने सपने में भी नहीं सोचा था कि कभी इतनी बड़ी राशि एक साथ मिलेगी। आज वे अमीर हो गए हैं।
साले ने ऐप डाउनलोड करवाया, उसी ने सिखवाया…
बबलू ने बताया कि उन्होंने DREAM-11 एप पर आईपीएल खेलकर एक करोड़ रुपए जीते हैं। उनके साले ने उन्हें मोबाइल में ड्रीम 11 एप डाउनलोड किया था। साथ ही उसी ने खेलना भी सिखाया था। इसके बाद बबलू को काफी मजा आने लगा। वे रोज घंटों इसमें समय देने लगे। वे एकांत में धैर्य के साथ इस खेल को खेलते थे। इसी दौरान उन्होंने एक करोड़ रुपए जीत लिए।
उन्होने बताते हैं कि वे 10 दिनों से इस एप पर टीम बनाकर खेल रहे थे। बबलू कहते हैं कि वो इस राशि का धार्मिक अनुष्ठानों में खर्च करेंगे। अपने टूटे हुए घर को बनवाएंगे। बच्चों की बेहतर तरीके से पढ़ाएंगे। उनके कई शौक हैंं, जिन्हे वो पूरा करना चाहेंगे।

