खबर संसार हल्द्वानी।हरीश बोले मोदी जी का डबल इंजन स्टार्ट ही नहीं होता,तथा भाजपा ने उत्तराखंड राज्य को दिशाहीन बना दिया है और अबकी बार भाजपा का सफाया होना निश्चित है काठ की हंडिया फिर से नही चढ़ती। मोदी जी डबल इंजन डबल इंजन तो कहते है मेने मोदी जी को बोला ये आपका डबल इंजन तो स्टार्ट ही नहीं होता है इसको आप वापस ले जाए।
उक्त तमाम बाते आज हेलीकॉप्टर से उतरने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने पत्रकारों से कही। जब रावत जी से कहा गया की मोदी जी फिर आ रहे इस माह ,तो उन्होंने मुस्कराते हुए कहा शायद अपना इंजन वापस लेने आ रहे। मुद्दों के बाबत जब पूछा गया तो हरीश रावत ने कहा भाजपा ने ढेरो मुद्दे दे रखे है जिसमे भ्रष्टाचार,महंगाई,घोटाले सहित तमाम मुद्दे ही मुद्दे है।
इससे पूर्व हल्द्वानी पहुंचे उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत कांग्रेस पार्टी में घर वापसी करने वाले यशपाल आर्य और संजीव आर्य के आवास भी पहुंचे। यशपाल आर्य और संजीव आर्य और पत्नी पुष्पा आर्य से कई सारे मुद्दों पर बातचीत भी की, इस दौरान मीडिया से बात करते हुए हरीश रावत ने कहा कि यशपाल आर्य के आने से कांग्रेस का कुनबा बहुत मजबूत हुआ है। आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी उत्तराखंड के अंदर से भाजपा का सूपड़ा साफ कर देगी, क्योंकि प्रदेश के अंदर भाजपा सरकार ने जनता को छलने के अलावा और कोई दूसरा काम नहीं किया, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, पलायन और स्वास्थ्य शिक्षा हर क्षेत्र में सरकार पूरी तरीके से फ्लॉप रही है। सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड का भ्रष्टाचार भी किसी से छिपा नहीं है, ऐसे में जनता अब भाजपा को सबक सिखाने के लिए तैयार है।

