खबर संसार नैनीताल। अधिकारियों को नहीं है कोई चिंता आमजन की 5 घंटे लगाए वीरभट्टी पुल पहुंचने में ! जी हा अलर्ट जारी कर भूल गए अधिकारी। शाशन के दिशा निर्देश संभवतः राष्ट्रीय राजमार्ग हल्द्वानी पर लागू नही होते हैं।
जनता की परेशानियों से इनकार कोई नाता नही लोग सिर्फ जरूरी काम के लिए ही घरों से निकले लेकिन विभाग की लापरवाही से लोग अपने बच्चो केसाथ भूखे प्यासे गाड़ियों में ही दुबके रहे जबकि पुल पर 2 गाड़ियों के फसने के बाद 5 घंटे लगे अधिकारियों को बीर वट्टी पहुंचने में,12बजे विभागीय अधिकारी स्थल पर पहुंचे jcb मशीन भी पहुंची ये लापरवाही रेड अलर्ट घोषित होने के बाद जिलाधिकारी कार्यालय से मात्र 17 km दूर पर जब ये लापरवाही है तो अन्य जगहों पर भगवान भरोशे ही है ,डॉ हरीश सिंह बिष्ट ब्लॉक प्रमुख भीमताल ने कड़ी नाराजी ब्यक्त करते हुवे कहा है कि कुछ समय से नए अभियंता इस बीर वट्टी पुल पर तैनात है उन लोंगों द्वारा जनता की सहूलियत का ध्यान नही रखा जा रहा है।
कुछ समय पूर्व भी अनेक लोग पुल के पास बड़े गड्ढे होने से चोटिल भी हो चुके थे तब भी फटकार के बाद गड्ढे भरे गए थे, यदि अब इसकी पुनराव्रत्ती हुवी तो ऐसे अधिकारियों को उस स्थल से हटाने के लिये विभागिय अधिकारियों को कार्यवाही करने की संस्तुति की जाएगी,अभी३.०९ बजे तक भी रोड नही खोली गई है
