HomeFashion16 श्रृंगार में मेंहदी भी एक इसलिए है आज बाजार में बंदी...

16 श्रृंगार में मेंहदी भी एक इसलिए है आज बाजार में बंदी बावजूद गजब की रौनक

खबर संसार हल्द्वानी। 16 श्रृंगार में मेंहदी भी एक इसलिए है आज बाजार में बंदी बावजूद गजब की रौनक। जी हा कल Karwa Chauth है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र की कामना में निर्जला व्रत रखती हैं और 16 श्रृंगार करती हैं। 16 श्रृंगार में मेंहदी भी शामिल है और इसलिए करवाचौथ पर मेंहदी लगाने या लगवाने का रिवाज सदियों से चला आ रहा है।

करवाचौथ पर मेंहदी के महत्व के चलते मेंहदी लगाने का बिजनेस भी करवाचौथ के कुछ दिन पहले से ही फलने फूलने लगता है और करवाचौथ वाले दिन तो यह चरम पर होता है। हल्द्वानी में  शनिवार को बाजार बंदी का दिन होता है लेकिन आज सुबह से ही बाजारों में मेंहदी लगवाने के लिए महिलाएं आने लगी हैं। यह सिलसिला रविवार शाम तक जारी रखेगा।

हाथों में मेहंदी लगाने का रेट, डिजाइन और अवसर के हिसाब से अलग-अलग रहता है। सामान्य दिनों में एक हाथ पर मेंहदी लगाने का रेट 50 या 100 रुपये से शुरू होता है। लेकिन करवाचौथ पर यह तीन  से पांच गुना तक बढ़ जाता है। करवाचौथ पर महिलाएं या तो बाजार में या पार्लर जाकर मेंहदी लगवाती हैं या फिर घर पर मेंहदी वाली को बुलाकर मेंहदी लगवाती हैं। वैसे बाजारों में अधिकतर लड़के मेंहदी लगाते है । इसके अलावा कॉलोनी/सोसायटी में भी इसके लिए सामूहिक आयोजन किए जाते हैं।हल्द्वानी शहर में मेहंदी के रेट 100 200 से लेकर 700 तक चल रहे थे। वैसे कैसी डिजाइन बनवानी है और देरी या समय पर भी रेट निर्भर करते है। कही कही 2000 तक भी है मेहंदी रेट। क्योंकि कई महिलाएं हाथो के साथ पेरो पर भी मेहंदी डिजाइन बनवाती है

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.