इन दिनों लोगों में डार्क सर्कल की समस्या अधिक देखने को मिलती है। आंखों के पास झुर्रियां, ड्राई स्किन, डार्क सर्कल और पफीनेस आदि जैसी कई समस्याओं को सिर्फ मेकअप से ही छुपाया जा सकता है। तो आईये हम आप को बताते है इन समस्याओं से छुटकराना पाने के आसान उपाय।
ब्यूटी ट्रीटमेंट का सहारा
डार्क सर्कल आदि को छिपाने के लिए मेकअप का सहारा लिया जाता है। साथ ही मेकअप की मदद से आखों को खूबसूरत लुक दिया जा सकता है। जिससे आपकी सुंदरता गई गुना बढ़ जाती है।
आखों के नीचे डार्क सर्कल को छिपाने के लिए सही कंसीलर का चुनाव करना जरूरी होता है। इसके लिए आपको कलर व्हील की कुछ बारीकियां समझनी होंगी। हालांकि कलर व्हील एक बेसिक थियरी है। लेकिन अगर आपको कलर की अच्छी समझ है तो कंसीलर चुनने के दौरान दिक्कत नहीं होगी।
आपने देखा होगा कि कंसीलिंग पेलेट्स में मुख्य रंग होते हैं। कंसीलिंग पेलेट्स में येलो, ग्रीन, पर्पल, ऑरेंज, रेड, और ब्लू कलर होते हैं। अगर आपके पास भी ऐसा ही पेलेट्स है तो आप भी डार्क सर्कल्स के कलर के हिसाब से उनको कंसील कर सकते हैं।
डार्क सर्कल्स का रंग हल्का भूरा है तो येलो कलर से इसे कंसील कर सकते हैं। वहीं अगर आपके अगर डार्क सर्कल्स कुछ गहरे रंग यानि की जिसका टोन ब्लैकिश या ग्रीनिश हो तो इसको आप ऑरेंज कलर के कंसीलर से छिपा सकते हैं।
इंडियन स्किन टोन में ज्यादातर येलो और ऑरेंज कंसीलर से डार्क सर्कल कंसील हो जाते हैं। लेकिन किसी कारण यदि अंडर आई एरिया पर रेड या पीच कलर का निशान हो तो इसे आप ग्रीन कलर के कंसीलर से कंसील कर अपनी आखों के डार्क सर्कल छिपा सकते हैं।
ऐसे खरीदें कंसीलर
ध्यान रखें कि जो कंसीलर आप खरीद रहे हैं वह ऑयली या क्रीमी नहीं होना चाहिए। ऐसा कंसीलर लंबे समय तक नहीं टिक पाता है। इसलिए मैट फिनिश का कंसीलर खरीदना चाहिए। केक व लिक्विड फॉर्म में आपको कंसीलर आसानी से मिल जाएंगे। डार्क सर्कल को मेकअप से छिपाने के लिए अच्छे ब्रांड का कंसीलर लेना चाहिए।
क्योंकि इससे आपको 100% कवरेज मिलता है। क्योंकि अंडर आई एरिया नाजुक और पतला होता है। इसलिए लाइट वेट कंसीलर का ही इस्तेमाल करना चाहिए। वहीं फाउंडेशन का चुनाव करने के दौरान भी मैट फिनिश और कवरेज वाला फाउंडेशन चुनना चाहिए।
ऐसे करें अप्लाई
कंसीलर अप्लाई करने के लिए आखों के नीचे का एरिया अच्छे से साफ कर लें। इसके बाद फिर स्किन टाइप के हिसाब से प्राइमर का चुनाव करें। प्राइमर लगाने के बाद डार्क सर्कल के कलर के अनुसार ही कंसीलर का चुनाव कर उसे अप्लाई करे।
इसके बाद ब्यूटी ब्लेंडर की मदद से कंसीलर को अच्छे से सेट कर लें। फिर स्किन टोन से मैच करता हुआ फाउंडेशन अप्लाई करें और इसे अच्छे से ब्लेंड कर लें। इसके बाद लूज पाउडर से बेस सेट कर लें। ऐसा करने से आपके डार्क सर्कल आसानी से छिप जाएंगे।
इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस







