खबर संसार हल्द्वानी.आज 30 से अधिक गांव में 6 घंटे बिजली गुल रहेंगी जबकि मुख्यमंत्री आ रहे जी हा बरेली रोड में सड़क चौड़ीकरण के कार्य के चलते कई इलाकों में बिजली की आंख मिचौली होती रही। वहीं बिजली घरों के लाइन निर्माण, लापिंग चापिंग आदि कार्यों के लिए सोमवार को करीब 30 से अधिक गांवों में बिजली कटौती का शटडाउन किया गया है। इससे लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
सोमवार को बिजली पोल व 33 केवी लाइन के स्थानांतरण के लिए गौलापार के नलकूप पोषक, दानीबंगर पोषक, कालीचौड़, स्टेडियम व 28 एमएलडी पोषक बंद रहेंगे। इससे कुंवरपुर, देवला तल्ला, देवला मल्ला, सुल्तान नगरी, खेड़ा चौराहा, बागजाला, पूर्वी खेड़ा, पश्चिमी खेड़ा, गोविंद ग्राम, नवाड़ खेड़ा, किशनपुर, प्रतापपुर, जगतपुर, मदनपुर, किशनपुर रैक्वाल समेत 26 गांवों में सुबह 10 से शाम चार बजे यानी छह घंटे बिजली कटौती रहेगी। वहीं नए बिजली घरों की गौलापार, फतेहपुर, वसानी समेत 10 फीडर पूरी तरह से रहेंगे बंद
स्थानीय लोगों को करना पड़ेगा खासी परेशानियों का सामनालाइनों के निर्माण के चलते फतेहपुर, बसानी, जज फार्म, ईको टाउन, खन्ना फार्म फीडर भी सुबह 10 से दोपहर तीन बजे तक बंद रहेंगे।इसके चलते रामड़ी आनसिंह, पीपल पोखरा, जयपुर पाडली, जीतपुर निगल्टिया, बजुनिया हल्दू, नंदपुर, गुजरौड़ा, फतेहपुर, नवाड़ सैलानी, मीठा आंवला, चौसला, बेल बसानी, सीएमटी कालोनी, मुक्त विश्वविद्यालय, तीनपानी, गौजाजाली बिचली, रघुवीर पुरम समेत कई गांवों में बिजली गुल रहेंगी ।












