खबर संसार, उज्जैन: Google पर सर्च कर बनाया तीन माह की बेटी को मारने का प्लान, मध्य प्रदेश से एक चैंकाने वाला मामला सामने आ रहा है, जिसमें एक महिला ने अपनी तीन माह की बेटी की हत्या कर दी। लेकिन सबसे हैरान करने वाली बात ये है कि उसने बेटी को मारने के लिए Google पर सर्च कर मारने का प्लान बनाया था। जिसके बाद पुलिस ने इस निर्दयी मां स्वाती भटवेरा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
निर्दयी मां ने उगला सच
मिली जानकारी के अनुसार बीते 12 अक्टूबर को निर्दई मां ने 3 माह की बेटी को पानी में डुबोकर हत्या कर दी। जिसके बाद महिला के ससुर, सास और पति ने को शक हुआ तो उन्होंने इस बात की जानकारी पुलिस को दी। फिर क्या था भारी मशक्कत के बाद पुलिस के हाथ सबूत लग गए। जिसके बाद पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने बताया है कि बच्ची की मां एक बेटा चाहती थी, बेटी पैदा होने के बाद से ही वह उससे नफरत करने लगी थी। जिसकी वजह से उसने मासूम की जान ले ली।
ये भी पढे़- अगर पाचन तंत्र की है Problem, तो ये खबर है आपके लिए
Google पर सर्च बनाया मारने का प्लान
और जो उसने मारने का प्लान बनाया था वह उसने Google पर सर्च कर बनाया था। जिस दिन घटना घटी उस दिन घर में अकेली महिला (स्वाती) ही थी और बच्ची इतनी छोटी थी कि वह खुद घर से बाहर जा नहीं सकती थी। ऐसे में जब स्वाती से सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने सारा सच उगल दिया। उसके बाद बच्ची का शव घर की तीसरी मंजिल पर पानी की टंकी में पड़ा है।


