खबर संसार, नई दिल्ली : अगर है पाचन तंत्र की समस्या, तो ये खबर है आपके लिए, आज के समय में करीब 70 फीसदी लोग पेट की बीमारी के चलते बीमार रहते हैं। पेट का सही रहना बेहद जरूरी है। पेट Problem कई बीमारियों को जन्म देती हैै पाचन तंत्र कमजोर होने से हमारी पाचन क्रिया सही से काम नहीं करती है।
जैसे पेट में कब्ज होना, अपच होना, पेट खराब होना आदि समस्याएं खराब खानपान से होता है। कहा जाता है कि पेट स्वस्थ होने से पूरा शरीर स्वास्थ रहता है। स्वास्थ्य जानकारों का कहना है पेट संबंधी समस्याएं कई बीमारियों को जन्म देती हैं। अगर पाचन क्रिया सही ढंग से काम नहीं करती तो पेट की समस्या लगातर बनी रहती है।
ये भी पढें- boyfriend से छुपकर गर्लफ्रेंड देख रही थी ये फिल्म फिर बॉयफ्रेंड ने किया ये काम
खराब खानपान से होती पाचन तंत्र में Problem
आयुर्वेद के चिकित्सक अबरार मुल्तानी का कहना है कि, पाचन तंत्र मजबूत रखने के लिए स्वास्थ्य के लिए सही आहार जरूरी है। पाचन की Problem कई वजह से ही होती है जैसे कि भोजन का समय से ना खाना, अधिक मसाले युक्त भोजन कर लेना, अधिक मिर्ची वाला भोजन खा लेना, यह हमारे पाचन तंत्र को प्रभावित कर जाते हैं। पाचन शक्ति कमजोर होने के मुख्य लक्षण है गैस बनना, भूख न लगना, एसिडिटी हो जाना पेट में जलन होना, अल्सर, कब्ज, खराब गंध, खट्टी डकार आना, जी मचलाना, आदि।
पाचन तंत्र मजबूत के लिए इनका सेवन जरूरी
पपीते का सेवन : पपीते का सेवन पेट के लिए बेहद फायदेमंद है। इसको खाने से पाचन क्रिया मजबूत रहती है। पपीते में ज्यादा मात्रा में फाइबर और प्रोटीन पाया जाता है। पपीता खाने से पाचन तंत्र मजबूत होता है।
पेट के अजवान बेहद फायदेमंद : अजवाइन में फाइबर भरपूर मात्रा पाया जाता है। अपच Problem से निजात पाने के लिए काला नमक और अजवाइन को एक साथ पीस लें और भोजन के बाद इसका सेवन करना चाहिए।
पुदीने की चाय : पुदीने की चाये आपके पाचन तंत्र में मांसपेशियों को आराम देती है और ये कब्ज और मोशन सिकनेस को ठीक करती है।
दही का सेवन: दही प्रोबायोटिक्स का एक स्रोत है। ये अधिक खाने से होने वाले सभी प्रकार की पेट की समस्याओं को कम करता है। ताजा दही का खाना बेहद लाभाकारी है।
तरबूज का सेवन : तरबूज पाचन को दुरुस्त रखता है। इसके हाइड्रेटिंग, एंटीबैक्टिरयल गुण, विटामिन और मिनरल पेट की समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं. इसमें पानी भरपूर मात्रा में होता है।
भोजन करने के बाद 15 मिनट टहले जरूर
पाचन तंत्र स्वस्थ रखने के लिए खाना खाने के बाद कम से कम 15 मिनट टहलें जरूर। केवल 15 मिनट टहलने से आपको बेहतर महसूस होगा। लेकिन दौड़ने, जॉगिंग या व्यायाम करने से बचें।
