खबर संसार, इंदौर: दो बीवियों की फरमाइश में बना दिया chor !, एक पति को दो बीवियों की फरमाइश पूरी करने के लिए अपराध का रास्ता चुनना पड़ा। जिसके चलते उसने कई वारदातों को अंजाम भी दिया। और फिर बन गया chor। ये कोई फिल्मी कहानी नहीं, बल्कि हकीकत है। और फिर एक दिन यह युवक पुलिस के हत्थे चढ़ गया। इंदौर में चेकिंग के दौरान पकड़े गए युवक ने बताया कि उसका नाम कुतुबुद्दीन है। जिसकी उम्र 55 वर्ष है।
ये भी पढें- नैनीताल से पढ़े दलीप ताहिल (dalip tahil) ने इस तरह की बॉलीवुड फिल्मों में एंट्री
बताते चलें कि मामला इंदौर क्षेत्र का है पुलिस चेंकिंग के दौरान एक युवक की बिना नंबर की गाड़ी को पुलिस ने पकड़ लिया। जिसके पास से गाड़ी के कोई कागजात या दस्तावेज नहीं मिले। सिर्फ उसके पास से एक चाकू बरामद किया। शक के आधार पर पुलिस उसे हीरानगर थाने ले गई। जिसके बाद पूछताछ में मामला कुछ और ही निकलकर आया।
दो बीवियो की फरमाइश पूरी करने को बना chor
कुतुबुद्दीन ने बताया कि उसने दो शादियां की है। बीवियों की फरमाइश पूरी करने के लिए वह chor बन गया। जहां मौका मिलता था वक गाड़ी चोरी कर लेता था। और फिर उसे औने-पौने दामों में बेच देता था। गाड़ी के साथ उसके पास से 60 हजार रुपए नकद जब्त मिले। आरोपी कुतुबुद्दीन पर हीरा नगर, कनाडिया, सेंटर कोतवाली, बदगौंदा, जूनी इंदौर, अन्नपूर्णा, खजराना में चोरी के 8 केस दर्ज है। उसने दो शादियां की है, पत्नियों के खर्च उठाने और शौक पूरे करने के लिए कुछ साल पहले उसने चोरी करना शुरू कर दिया। मौका मिलने पर वह गाड़ी चुरा कर उन्होंने बेच देता था।
