जी, हां आप ने सही पढ़ा बालीबुड के मशहूद कलाकार दलीप ताहिल (dalip tahil) ने नैनीताल से भी पढ़ाई की है। दलीप ताहिल हिंदी फिल्मों के दिग्गज सुपरस्टार में से एक हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक बॉलीवुड फिल्मों में काम किया और अपनी पहचान बनाई। उन्होंने कई दिग्गज सितारों के साथ भी काम किया है।
फिल्मों के अलावा, वह टेलीविजन धारावाहिकों, वेब श्रृंखलाओं और थिएटर में भी एक लोकप्रिय अभिनेता हैं। आज दलीप ताहिल (dalip tahil) का जन्मदिन है। दलीप ताहिल का जन्म 30 अक्टूबर 1952 को आगरा, यूपी में हुआ था। उन्होंने नैनीताल और अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में पढ़ाई की। स्कूल में रहते हुए दलीप ताहिल खेला करते थे। बॉलीवुड में डेब्यू करने से पहले ही उन्होंने लंबे समय तक थिएटर में अभिनय किया था। श्याम बेनेगल की फिल्म अंकुर से दलीप ताहिल को बॉलीवुड में बड़ा मौका मिला।
पहली डेब्यू फिल्म फिल्म थी अंकुर
वही अंकुर दलीप ताहिल (dalip tahil) की डेब्यू फिल्म थी। यह फिल्म साल 1974 में आई थी। इस फिल्म को करने के बाद कुछ समय तक दलीप ताहिल को कोई काम नहीं मिला। उनका दूसरा अवसर निर्देशक रमेश शिप्पी की 1980 की फिल्म शान में आया। उन्होंने फिल्म में एक छोटे से खलनायक की भूमिका निभाई थी। दलीप ताहिल ने फिल्म शान के बाद कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्होंने कई बॉलीवुड फिल्मों में अभिनय किया और भारतीयों का दिल जीता।
इसे भी पढ़े-Jio-BP ने खोला पहला petrol pump, इलेक्ट्रिक चार्जिंग सहित मिलेंगी कई सुविधाएं
वही दलीप ताहिल (dalip tahil) ने लंबे समय तक बतौर सह-कलाकार फिल्मों में काम किया। बॉलीवुड में उन्हें असली पहचान शाहरुख खान, काजोल और शिल्पा शेट्टी की फिल्म ‘बाजीगर’ से मिली। यह फिल्म साल 1993 में आई थी। फिल्म में दलीप ताहिल के खलनायक की भूमिका को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। इसके बाद उन्होंने सुहाग, सोल्जर, गुलाम, भाग मिल्खा भाग सहित कई बेहतरीन बॉलीवुड फिल्में की हैं।

