खबर संसार देहरादून। डीजीपी अशोक कुमार ने इंस्पेक्टर एमपी सिंह को केंद्रीय गृहमंत्री उत्कृष्ट सेवा पदक देकर सम्मानित किया! जी हा मौका था राष्ट्रीय एकता दिवस का। एमपी सिंह एसटीएफ इंचार्ज ने कहा ये उनके लिए बहुत ही अच्छा दिन है। और उन्हे नाज है पुलिस का हिस्सा होने पर।
बताए चले की देहरादून में आयोजित राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर राज्य के तीन इंस्पेक्टर और एक एस ओ को सम्मानित किया गया इसमें काशीपुर थानाध्यक्ष मनोज रतूड़ी आईटीआई काशीपुर थानाध्यक्ष विद्या दत्त जोशी तथा एल आई यू इंस्पेक्टर विजय प्रसाद को डीजीपी ने सम्मानित किया।
चारो सम्मानित ने बताया की वो इस सम्मान से अभिभूत है। और इस सम्मान से उनका मनोबल भी बड़ा है। उन्होंने डीजीपी अशोक कुमार जी का धन्यवाद भी किया। इस अवसर पर डीजीपी अशोक कुमार ने खबर संसार को बताया की पुलिस के सभी लोग पूरी निष्ठा ईमानदारी से पानी ड्यूटी को अंजाम दे रहे है। फिर चाहे मौका कॉविड का रहा हो या किसी आपदा का। पुलिस अपने कार्य को पूरी ईमानदारी से अंजाम देती रही है। उन्होंने कहा की हाल में ही आई आपदा में पुलिस की तत्परता से 50 हजार से अधिक लोगो को बचा लिया गया ।
