खबर संसार, नई दिल्ली: केजरीवाल दिल्ली में बनवा रहे replica ‘आयोध्या का राम मंदिर’, आने वाले साल 2022 में होने जा रहे विस चुनाव को देखते हुए सभी राजीतिक पार्टियों ने अपनी राजीतिक बिसात बिछानी शुरू कर दी है। इन दिनो कई राजीतिक पार्टियों को भगवान राम याद आ रहे हैं। कुछ तो रामलला के दर्शन करने आयोध्या प्रभु राम की शरण में जा रहे हैं तो कई अनुयायी हो गए हैं। ऐसे में दिल्ली के मुख्यमंत्री केरजरीवाल अब रामलला की replica बनाकर दिल्ली में पूजन करेंगे।
राम मंदिर की replica 30 और 80 फीट
आम आदमी पार्टी भी इसमें पीछे नहीं है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के दीवाली पूजन के लिए त्यागराज स्टेडियम में राम मंदिर की replica बनाई गई है। जहां पर मुख्यमंत्री केजरीवाल दीपावली के दिन भगवान राम का पूजन 4 नवंबर को शाम 7 बजे और उनकी कैबिनेट के तमाम मंत्री सपरिवार लक्ष्मी पूजा में शामिल होंगे।
ये भी पढें- सुधरेगी सरकारी स्कूलों की छवि, digital technology से होगी पढ़ाई
राम मंदिर की replica 30 और 80 फीट चैड़ी है। दिल्ली सरकार अपने ‘दिल्ली की दिवाली’ समारोह के लिए राम मंदिर की प्रतिकृति का निर्माण करा रही है। त्यागराज स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में बनाई जा रही इस प्रतिकृति में सीएम अरविंद केजरीवाल अपने कैबिनेट मंत्रियों के साथ 4 नवंबर को पूजन करेंगे।
उत्तर प्रदेश में सरकार बनाने के लिए आम आदमी पार्टी पूर्णरूप से जोर आजमाइश करती नजर आ रही है, जिसके चलते दिल्ली सरकार के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने भी रामलला के सामने अर्जी पेश कर दी है। अब दीपावली में भी आप की केजरीवाल सरकार राम मंदिर के माध्यम से अपने वोटरों को साधने में लगी है। बता दें कि हाल में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अयोध्या में सरयू नदी के घाट पर आरती में शामिल हुए थे। साथ ही, हनुमान गढ़ी और राम जन्मभूमि जाकर रामलला के दर्शन भी किए थे।


