खबर संसार, नई दिल्ली : सुधरेगी सरकारी स्कूलों की छवि, digital technology से होगी पढ़ाई बीते कुछ वर्षों से सरकारी स्कूलों में शिक्षा का स्तर काफी गिर चुका है। जिसकी वजह से कई लोग अपने बच्चों सरकारी स्कूलों की जगह प्राइवेट निजी स्कूलों में बच्चों को शिक्षा दिलवा रहे हैं, वजह है डिजिटल तकनीक शिक्षा। आज के समय में digital technology पढ़ाई का दौर चल पड़ा है। सरकारी स्कूलों में ये सुविधा नहीं है। जिसकी वजह से निजी स्कूलों को इसका फायदा मिल रहा है। लेकिन सरकार ने भी अब इस ओर एक कदम आगे बढ़ाते हुए सरकारी स्कूलों में भी स्मार्ट क्लास शुरू करने जा रही है।
ये भी पढें- …तो पेट्रोेल पहुंचेगा 150Rs के पार, राहत की उम्मीद नहीं
digital technology से मिलेगी शिक्षा
आज के इस इस digital technology युग में कहीं सरकारी स्कूल पीछे न छूट जाएं तो ऐसे में नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति में स्कूली शिक्षा को नई ऊंचाई पर ले जाने के लिए एनिमेशन, वेब आदि तकनीकी शिक्षा देने के लिए नोएडा में सेक्टर-12 स्थित राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी) में चार स्मार्ट क्लास बनने जा रही है। सरकारी स्कूलों मेें छात्र-छात्राओं की संख्या बढ़ाने के लिए स्मार्ट क्लास, सौंदर्यकरण, अतिरिक्त भवन का निर्माण विद्युतीकरण, फर्स, शौचालय, पेयजल आदि की व्यवस्था पर भी सरकार विशेष ध्यान दे रही है। इस डिजिटल युग में सरकारी विद्यालयों में शिक्षा का स्वरूप बदलने के लिए सरकार digital technology से पढ़ाने पर जोर दे रही है। जिससे शिक्षा का स्तर सुधर सके, ताकि लोग अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों में डिजिल पढ़ाई के लिए भेज सकें।
नोएडा में बनेगी चार स्मार्ट क्लास
शिक्षा का स्वरूप बदलने के लिए शासन का जोर छात्रों को डिजिटल तकनीक से पढ़ाने पर है। जिसके लिए नोएडा सेक्टर-12 राजकीय इंटर कॉलेज में चार स्मार्ट क्लास बनाई जाएगी। स्मार्ट क्लास के लिए विद्यालय में जगह चिह्नित की जा चुकी है। और कक्षा तैयार करने वाली संस्था समर्थनम की टीम भी स्कूलो का सर्वे भी कर चुकी है। यहां जल्द ही क्लास तैयार करने का भी शुरू कर दिया जाएगा। यहां प्रत्येक दिन सभी कक्षाओं के छात्र हर विषय की पढ़ाई करवाई जाएगी।
