HomeTech & Autoआप के फोटो और वीडियों देखने से Facebook कितना कमाता है जाने

आप के फोटो और वीडियों देखने से Facebook कितना कमाता है जाने

जी, हां आप ने सही पढ़ा आप के फोटो और वीडियों देखने से फेसबुक (Facebook) लाखों नही बल्कि करोड़ों कमाता है। अगर आप को नहीं पता है फेसबुक कैसे आप से कमाई करता है तो हम आप को आज बताते है की फेसबुक कैसे कमाई करता है।

4G के जमाने में कोई भी व्यक्ति ऐसा नहीं होगा जो फेसबुक ऐप यूज नहीं करता होगा। हर घर में आपको एक ना एक स्मार्टफोन जरूर मिलेगा और उसे स्मार्ट फोन में फेसबुक ऐप भी होगा। आजकल लोग अपना काफी समय फेसबुक (Facebook) पर खर्च कर रहे हैं। फेसबुक के बिना लोगों का रहना नामुमकिन सा हो गया है।

2 अरब 91 करोड यूजर है फेसबुक के

Facebook पर आप लाखों-करोड़ों तरह की तस्वीरें और वीडियो देख सकते हैं। फेसबुक पर आप जो तस्वीरें और वीडियो देखते हैं उनसे कंपनी को कितना फायदा होता है। इसके बारे में आपको नहीं पता होगा। कंपनी आपको जो वीडियो और तस्वीरें दिखाती है, उससे वह करोड़ों की कमाई करती है। आज हम आपको इसी बारे में बताने वाले हैं, तो चलिए जानते हैं।

दुनिया भर में फेसबुक के लगभग 2 अरब 91 करोड यूजर है। यह डाटा जुलाई-सितंबर 2021 का है। वही बात की जाए अपने भारत की तो अपने देश में कुल 34 करोड़ लोग फेसबुक ऐप का इस्तेमाल करते हैं, जो कि अन्य देशों की तुलना में सबसे अधिक हैं।

आपको जानकर हैरानी होगी कि हाल ही में फेसबुक (Facebook) को 2.1 लाख करोड़ का रिवेन्यू जनरेट हुआ है। यह जानकारी जुलाई से सितंबर के बीच की है। फेसबुक को सबसे ज्यादा पैसा एडवरटाइजिंग से आता है। लगभग 98 फ़ीसदी रेवेन्यू फेसबुक को एडवरटाइजिंग से मिलती है। एक यूजर हर रोज लगभग 33 मिनट फेसबुक इस्तेमाल करता है। फेसबुक के 43.6 फीसदी यूजर फीमेल है तो वही 56.4 फीसदी यूजर्स मेल है।

इसे भी पढ़े-breking news: शोपियां में आतंकी हमले में सेना का एक जवान शहीद

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.