नई दिल्ली, खबर संसार। जी, हां आप तुरंत इस ऐप को Delete कर दें नहीं तो आप को जेल की हवा खानी पड़़ सकती है। हाल में ही पेटीएम ऐप से जुड़े कुछ मामले सामने आए हैं, जहां स्पूफ पेटीएम (Spoof Paytm) नामक फेक ऐप के जरिए लोगों को चूना लगाया जा रहा है। स्पूफ पेटीएम क्या है? और कैसे ये लोगों को ठगी का शिकार बना रहा है। आइए जानते है इस ऐप के बारे में।
क्या है स्पूफ पेटीएम
ये ऐप देखने में बिल्कुल पेटीएम ऐप जैसा है, इसका पेमेंट रसीद भी असली पेटीएम के समान है। जानकारी के मुताबिक इस ऐप का इस्तेमाल लोग ऑनलाइन फ्रॉड और ठगी करने के लिए कर रहे हैं। यह ऐप असली नहीं है इसलिए इसे आधिकारिक तौर पर डाउनलोड नहीं किया जा सकता है। (Delete)
इसका मतलब यह हुआ कि स्पूफ पेटीएम को ना तो गूगल प्ले स्टोर और ना ही ऐप स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। एंड्रॉयड यूजर्स चाहें तो इस ऐप को गूगल से डायरेक्ट डाउनलोड कर सकते हैं लेकिन iOS यूजर्स अपने iPhone पर इस ऐप को नहीं इस्तेमाल कर सकते हैं।
जेल की हवा खीला सकता है ये ऐप
अगर आप इस ऐप के जरिए किसी के साथ ठगी करने की कोशिश करते हैं , तो आपको जेल की हवा खानी पड़ सकती। अगर आप इस ऐप के माध्यम से कोई भी गलत हरकत करते हैं, तो आपको फाइनैन्शियल फ्रॉड के जुर्म में जेल की सजा भी सुनाई जा सकती हैं। (Delete)
इसे भी पढ़े-lover’s की शादी में पहुंची प्रेमिका, दुल्हन ने शादी से किया इंकार, सदमे से मामा की मौत
अगर इस ऐप को आप डाउनलोड करते हैं, तो ये फेक ऐप आपकी निजी जानकारी को हैकर्स तक पहुँचा सकता हैं। साथ ही वायरस और मैलवेयर भी आपके फोन में घुसकर हमला कर सकते हैं, जिससे आपके फ़ोन पर बुरा असर पड़ सकता हैं।



