खबर संसार, अल्मोड़ा: …तो इस सीट पर Pradeep Tamta व रेखा आर्या के बीच दिलचस्प मुकाबला!, उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या 2022 विधानसभा चुनाव को लेकर अल्मोड़ा जिले की एकमात्र आरक्षित सोमेश्वर सीट में भाजपा और कांग्रेस के बीच घमासान मचा हुआ है। यहां बताते चलें कि भाजपा यहां से कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य को सामेश्वर सीट से उतारने की तैयारी है, तो वहीं कांग्रेस भी राजेंद्र बाराकोटी के स्थान पर राज्यसभा सांसद Pradeep Tamta उतार सकती है।
Pradeep Tamta व रेखा आर्य के बीच हो सकता है सीधा मुकाबला
राज्यसभा सांसद Pradeep Tamta का कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के खिलाफ मैदान में उतरने की खबरों से इस बार सोमेश्वर सीट पर दिलचस्प मुकाबला होने की उम्मीद है। पिछली बार सोमेश्वर सीट पर रेखा आर्य मात्र 710 वोटों से ही जीत हासिल कर सकीं थी। खबरों की मानें तो सोश्वर सीट पर Pradeep Tamta रेखा आर्या को कड़ी टक्कर दे सकते हैं। फिलहाल सोमेश्वर सीट को लेकर उत्तराखंड कांग्रेस में प्रदीप टम्टा को लेकर चर्चाएं जोरों पर हैं।
ये भी पढें- बागेश्वर में wine का सेवन सबसे ज्यादा, महिलाएं भी पीछे नहीं
यहां बताते चलें कि रेखा आर्य 2012 के चुनाव में भाजपा के खिलाफ बगावत कर अजय टम्टा के खिलाफ चुनाव लड़ी थी और दूसरे स्थान पर रही थी। जबकि अजय टम्टा के सांसद बनने के बाद कांग्रेस ने उपचुनाव में रेखा पर सोमेश्वर के मैदान में दांव खेला था। उपचुनाव में रेखा कांग्रेस की उम्मीदों पर खरी उतर कर विधानसभा पहुंची थी लेकिन 18 मार्च के बाद फिर से रेखा आर्य अपने पुराने दल भाजपा में लौट गई।
