खबर संसार, देहराूदन: बागेश्वर में wine का सेवन सबसे ज्यादा, महिलाएं भी पीछे नहीं, इन दिनों पहाड़ी क्षेत्रों में नशे का करोबार खूब फलफूल रहा है। ताजा मामला उत्तराखंड के बागेश्वर जिले से सामने आ रहा है। जहां के लोग सबसे ज्यादा शराब का सेवन करते हैं। नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे की रिपोर्ट के अनुसार बागेश्वर जिले में तंबाकू सेवन करने में पूरे प्रदेश की महिलाओं में सबसे आगे हैं। तो वहीं, इस छोटे से जिले के पुरुषों ने भी शराब के सेवन में सभी बड़े-बड़े जिलों के पुरुषों को पछाड़ दिया है।
ये भी पढें- …तो क्या ‘Omicron’ भारत में लाएगा तीसरी लहर!, रिसर्च में खुलासा
wine- नशा करने में महिलाएं भी पीछे नहीं
मिली जानकारी के अनुसार उत्तराखण्ड के पहाड़ी क्षेत्रों में नशे का चलन इस कदर बढ़ गया है कि पुरुषों के साथ-साथ महिलाएं भी बीड़ी और तंबाकू का सेवन करने में पीछे नहीं हैं। हाल ही में नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे की रिपोर्ट जारी हुई जिसमें एक चैंका देने वाला खुलासा हुआ है। बागेश्वर जिले की महिलाएं तंबाकू सेवन करने में पूरे प्रदेश की महिलाओं में सबसे आगे हैं। बागेश्वर के पुरुषों ने भी wine के सेवन में सभी जिलों के पुरुषों को पछाड़ दिया है। इस छोटे से जिले के पुरुषों ने शराब के सेवन में बड़े-बड़े जिलों को मात दे दी है। अगर महिलाओं के शराब के सेवन की बात करें तो पौड़ी जिला नंबर 01 पर है।
हेल्थ सर्वे में रिपोर्ट में खुलासा
हेल्थ सर्वे की रिपोर्ट में जानकारी सामने आई है जिसमें उत्तराखंड में 4.6% महिलाओं व 33.7% पुरुषों ने तंबाकू सेवन की बात स्वीकारी है और बात करें wine सेवन की तो प्रदेश के 0.3% महिलाएं और 25.5% पुरुषों ने शराब सेवन की बात स्वीकारी है। तो वहीं बागेश्वर जिले में सबसे अधिक 7.7% महिलाएं तंबाकू का सेवन करती हैं। और साथ ही तंबाकू का सेवन सबसे अधिक अल्मोड़ा के पुरुषों द्वारा किया जाता है। शराब सेवन के मामले में बागेश्वर के पुरुष सबसे आगे हैं तो वहीं पौड़ी गढ़वाल की महिलाएं भी शराब के सेवन में सभी जिलों की महिलाओं से आगे हैं।
