HomeCrimeपरीक्षा के नाम पर 17 छात्राओं को रोका स्कूल में और नशा...

परीक्षा के नाम पर 17 छात्राओं को रोका स्कूल में और नशा देकर किया यौन शोषण

लखनऊ, खबर संसार। युपी के मुजफ्फरनगर जिले की कक्षा 10 की 17 लड़कियों ने आरोप लगाया है कि उनके स्कूल के प्रिंसिपल और उनके सहयोगी ने ‘प्रैक्टिकल परीक्षा’ के नाम पर रात में रुकने को कहा और फिर उन्हें नशीला पदार्थ देकर उनका शोषण किया।

परीक्षा उसी इलाके के दूसरे स्कूल में अगले दिन होना था। पुलिस के मुताबिक, यह घटना 18 नवंबर की है। पुलिस ने कहा कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पांच टीमों का गठन किया गया है।

विधायक के दखल के बाद दर्ज हुआ केस 

अभिभावकों का आरोप है कि स्थानीय विधायक प्रमोद उत्तवाल की दखल के बाद ही उनकी शिकायत दर्ज की गई। एक शिकायतकर्ता ने कहा, ‘प्रिंसिपल योगेश ने 16-17 लड़कियों को प्रैक्टिकल परीक्षा के बहाने आने के लिए कहा। लड़कियों को एक कॉपी लिखने के बाद उन्हें रात में रुकने के कहा गया।

इसे भी पढ़े-रसोई गैस सिलिंडरों का वजन घटाने पर विचार कर रही है सरकार

उन्हें बताया गया कि अगले दिन और प्रैक्टिकल होंगे। फिर लड़कियों ने खिचड़ी बनाई, जिसके बारे में प्रिंसिपल ने कहा कि वह अधपकी है। फिर उसने खुद बनाई और लड़कियों को खिलाया। खिचड़ी खाने के बाद लड़कियां बेहोश हो गईं। और फिर उनके साथ छेड़छाड़ की गई।’

सिर्फ लड़कियों को ही बुलाया गया था

एक अन्य शिकायतकर्ता ने कहा, ‘बच्चों को नशीला पदार्थ दिया गया था। कक्षा में 29 छात्र हैं, लेकिन केवल लड़कियों को बुलाया गया।’ यह पूछे जाने पर कि क्या बोर्ड ने प्रैक्टिकल एग्जाम की तारीखों का ऐलान कर दिया, लड़कियों में से एक ने कहा कि उन्हें जानकारी नहीं थी, लेकिन उन्हें एक कॉपी लिखने के लिए कहा गया था।

जब उनसे पूछा गया कि यह कौन सा प्रैक्टिकल परीक्षा था, तो उन्होंने कहा, ‘हिंदी प्रैक्टिकल’। एक लड़की ने बताया कि उन्हें प्रैक्टिकल एग्जाम के लिए बुलाया गया था, उसके बाद उन्होंने पहले खिंचड़ी बनाई और फिर प्रिंसिपल ने बनाई। और उसे खाने के बाद वे बेहोश हो गईं। लड़कियों ने यह भी आरोप लगाया कि उन पर इस बारे में किसी से कुछ न बोलने का भी दबाव बनाया गया।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.