HomeUttarakhandविस चुनाव को निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण ढंग से कराने को नोडल अधिकारियों...

विस चुनाव को निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण ढंग से कराने को नोडल अधिकारियों की हुई तैनाती

रूद्रपुर, खबर संसार। जिला मजिस्ट्रेट एवं जिला निर्वाचन अधिकारी युगल किशोर पन्त ने बताया कि आगामी विधानसभा सामान्य चुनाव-2022 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराये जाने हेतु नोडल अधिकारियों की तैनाती की है।

उन्होंने विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि कार्मिक प्रबन्धन मतदान एवं मतगणना, मीडिया एवं सूचना व्यवस्था के लिए मुख्य विकास अधिकारी को नोडल अधिकारी बनाया गया है। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण व्यवस्था, विजुअल प्रजेंटेशन, ईवीएम,वीवीपैट मशीनों का प्रबन्धन एवं प्रशिक्ष, मतदान कार्मिक वेलफेयर, डाक मतपत्र व्यवस्था एवं इडीसी ईवीएम बैलेट एवं सामान्य के लिए नगर आयुक्त नगर निगम रूद्रपुर को, पोलिंग बूथों पर अनिर्वाय न्यूनतम सुविधाऐं तथा दिव्यांगो हेतु व्यवस्था।

फेसबुक से जुड़ने के लिए क्लिक करें

इन्हें दी गई ये जिम्मेदारी

वही, स्वीप के लिए मुख्य विकास अधिकारी, प्रेक्षक व्यवस्था के लिए डीएएम पन्तनगर विश्वविद्यालय को, कम्यूनिकेशन प्लान के लिए जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी रूद्रपुर को, संचार व्यवस्था हेतु प्रभारी अधिकारी जिला कार्यालय, पोलिंग पार्टियों के लिए परिवहन एवं यातायात व्यवस्था, खान-पान सुविधा हेतु जिला पूर्ति अधिकारी को, इटीपीबीएस व्यवस्था पोल डे मैनेजमेंट सिस्टम के लिए आरएम सिडकुल रूद्रपुर को, कन्ट्रोल रूम, हैल्प लाईन एवं शिकायत निवारण हेतु अधिशासी अभियंता पेयजल निगम रूद्रपुर को।

वीडियोग्राफी वैबकास्टिंग एवं सीसीटीवी व्यवस्था हेतु उपायुक्त कर निर्धारण-1 एवं आहरण वितरण अधिकारी को, टैण्ट, फर्नीचर, विद्युत, बैरिकेटिंग, पीए सिस्टम और स्ट्रांग रूम निर्माण व्यवस्था हेतु अधीक्षण अभियंता चतुर्थ विंग लोनिवि रूद्रपुर को, मॉडल कोड ऑफ कण्डक्ट हेतु अपर जिला मजिस्ट्रेट प्रशासन को, राजनैतिक दल तथा इआरओ नेट के लिए अपर जिलाधिकारी वित एवं राजस्व को, निर्वाचन व्यय लेखा व्यवस्था के लिए मुख्य कोषाधिकारी ऊधम सिंह नगर को, सिंगल विण्डो सिस्टम व आईटी एप के लिए परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास संस्थान एवं पंचायतीराज रूद्रपुर को, निर्वाचन प्रपत्र एवं स्टेशनरी व्यवस्था हेतु जिला पंचायतराज अधिकारी।

इसे भी पढ़े-परीक्षा के नाम पर 17 छात्राओं को रोका स्कूल में और नशा देकर किया यौन शोषण 

बुकलेट्स एवं समस्त बैठकों के कार्यवृत्त आदि कार्यो हेतु जिला आपदा प्रबन्धन अधिकारी, मतगणना स्थल पर संचालन व्यवस्था, चिन्हीकरण, नामांकन कक्ष एवं स्ट्रांग रूम व्यवस्था के लिए अपर जिलाधिकारी नजूल, आबकारी निगरानी टीम हेतु जिला आबकारी अधिकारी, निर्वाचक नामावली हेतु अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, कानून व्यवस्था के लिए अपर पुलिस अधीक्षक (अपराध) रूद्रपुर, इवीएम मेनेजमेण्ट सिस्टम हेतु अधिशासी निदेशक चीनी मिल किच्छा, साइबर सिक्यूरिटी हेतु जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, नामांकन प्रपत्रों की तैयारी तथा दैनिक रूप से नामांकन की सूचना प्रेषण एवं मतगणना की व्यवस्था, लॉजिस्टिक प्लान हेतु प्रभारी अधिकारी जिला कार्यालय को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।

spot_img
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.