HomeUttarakhandवैक्सीनेशन कराने वालों को डीएम ने लाटरी निकाल किया पुरस्कृत

वैक्सीनेशन कराने वालों को डीएम ने लाटरी निकाल किया पुरस्कृत

हल्द्वानी, खबर संसार। कोविड वैक्सीनेशन को प्रोत्साहित करने हेतु जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने कोविड वैक्सीन की दूसरी डोज लगाने वालो को लाटरी निकाल कर प्रथम, द्वितीय, तृतीय व संत्वना पुरूस्कार दे कर पुरूकृत किया जा रहा है।

सिटी मजिस्टेट ऋचा सिंह ने बताया कि हल्द्वानी प्रथम चरण में कोविड वैक्सीनेशन की दूसरी डोज लगाने वालो को 10 हजार लाटरी पर्चीया वितरित कि थी जिसमे से बुधवार को जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल व एसएसपी प्रीति प्रियर्दशनी द्वारा लाटरी निकाली गई।

जिसमें प्रथम पुरूस्कार सबाना का मोबाईल, द्वितीय आदित्य कुमार डिनर सैट, तृतीय खीमानन्द जोशी प्रेशर कुकर निकला अन्य सात लोगो संगीता देवी, जगदीश चन्द्र, शादाब खान, त्रिवेन्द्र कुमार, समरीन, कैशलेन्द्र सिंह, दीपशिखा के नाम सांत्वना पुरूस्कार हॉटकेश निकाले।

सिटी मजिस्टेट ने बताया कि सभी लाटरी विजेता को 13 दिसम्बर सोमवार को सिटी मजिस्टेªट कार्यालय से पुरूस्कार दिया जायेगा। उन्होने बताया कि वैक्सीन की दूसरी डोज लगाने वालो की अगली लाटरी 16 दिसम्बर को निकाली जायेगी।
जिलाधिकारी श्री गर्ब्याल ने जनपद में सभी लोगो से कोविड वैक्सीन की दूसरी डोज लगाने की अपील की है।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.