खबर संसार, मुंबई : Actor सलमान खान को सांप ने काटा, अस्पताल में भर्ती, बालीवुड के जानमाने अभिनेता सलमान खान को बीते शनिवार को सांप ने काट लिया। वह क्रिसमस सेलिब्रेट के मौके पर अपने पनवेल के फार्म हाउस पहुचे थे, वहीं देर रात यह घटना घटी। जिसके बाद Actor सलमान खान को रात में ही अस्पताल में भर्ती करवाया गया। आज सुबह करीब 9ः00 बजे उनको अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। फिलहाल उनकी हालत ठीक बताई जा रही है। कल 27 दिसंबर को सलमान खान अपना 56वां जन्मदिन मनाने जा रहे हैं।
ये भी पढें- सिद्धू को झटका – पंजाब में चरणजीत सिंह Channi के चेहरे पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस
Actor सलमान की अस्पताल से छुट्टी
मिली जानकारी के अनुसार ये घटना बीते रविवार रात की है जहां अभिनेता सलमान खान क्रिसमस सेलिब्रेट करने के लिए फार्म हाउस पहुंचे थे, जहां पर उनको सांप ने डस लिया। जिसके बाद उन्हें रात 3 बजे मुंबई के कमोठे अस्पताल में भर्ती कराया गया, हालांकि सांप जहरीला नहीं था। इलाज के बाद Actor सलमान को डिस्चार्ज भी कर दिया गया वह अपने फार्म हाउस वापस लौट आए। अब उनकी तबियत अब ठीक बताई जा रही है। बता दें कि ये इलाका इलाका पहाड़ियों और जंगल से घिरा हुआ है। इस परिसर में अक्सर सांप और अजगर दिखाई देते हैं।
कल है सलमान का 56वां बर्थडे
फिल्म अभिनेता सलमान खान 27 दिसंबर को अपना का 56वां बर्थडे मनाने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान अपना बर्थडे सेलिब्रेशन भी अपने इसी फॉर्म हाउस में करने वाले थे। हालांकि इस इस घटना के बाद मुश्किल है कि सलमान अब ग्रैंड बर्थडे पार्टी होस्ट करें। वे फेमिली और क्लोज फ्रेंड्स के साथ ही बर्थडे सेलिब्रेशन कर सकते हैं।


