खबर संसार, पंजाब: सिद्धू को झटका – पंजाब में चरणजीत सिंह Channi के चेहरे पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस, पंजाब विस चुनाव 2022 में मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर पिछले कई दिनों से कांग्रेस में उठापकट जारी है। जिसको लेकर बीते कई दिनों से कांग्रेस हाईकमान भी माथापच्ची में लगा हुआ है। लेकिन आज कांग्रेस हाईकमान ने नवजोत सिंह सिद्धू को जोर कर झटका दिया है। कांग्रेस ने मौजूदा मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के चेहरे पर चुनाव लड़ने का एलान किया है। हालांकि अब देखना ये है कि नवजोत सिंह सिद्धू का रूख क्या रहेगा।
ये भी पढें- bhukamp – महाराष्ट्र में डोली धरती, लोग घरों से बाहर भागे
Channi होंगे कांग्रेस का मुख्यमंत्री चेहरा
मिली जानकारी के अनुसार पंजाब में होने जा रहे 2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर पिछले कई दिनों से नवजोत सिंह सिद्धू लगातार पंजाब में चुनावी रैलियां करते नजर आ रहे हैं। वह लगातार कह रहे हैं कि अगली सरकार पंजाब में कांग्रेस की बनेगी। बता दें कि सिद्धू कई बार आने वाले विस चुनाव में पंजाब का CM बनने का इशारा भी कर चुके हैं। वह पार्टी के मेनिफेस्टों के बजाय पंजाब माडल का प्रचार करते नजर आ रहे हैं। लेकिन कांग्रेस ने Channi चन्नी को मुख्यमंत्री चेहरा घोषित करने का एलान किया हैै।
वोट बैंक का गणित कांग्रेस के फैसले के पीछे
कांग्रेस के इस फैसले के पीछे पंजाब के वोट बैंक का गणित है। दरअसल, पंजाब में करीब 32 फीसदी वोट एससी वर्ग का है। जिसे खुश करने के लिए कांग्रेस चरणजीत Channi को मुख्यमंत्री बना चुकी है। इसलिए कांग्रेस हाईकमान ने पंजाब में चन्नी के चेहरे पर विस लड़ने का फैसला लिया है। कांग्रेस पार्टी का मनना है कि नवजोत सिंह सिद्धू जिस जट्टसिख कम्युनिटी से आते हैं, उनकी पंजाब में 19 फीसदी वोट हैं। तो वहीं, 38 फीसदी से ज्यादा वोट हिंदू वर्ग के हैं।
