खबर संसार, नई दिल्ली : अब मुख्यमंत्री केजरीवाल और Manoj Tiwari भी कोरोना पाॅजिटिव, कोरानावायरस कोविड महामारी ने एक फिर से अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। ताजा मामला दिल्ली से आ रहा है, जहां के मुुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और बीजेपी सांसद Manoj Tiwari कोरोना पाॅजिटिव हो गए हैं। इस बात की जानकारी स्वयं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्विटर के जरिए दी है। बीते सोमवार को उन्होंने देहरादून में एक चुनावी जनसभा की थी। इन सभी लोगों ने अपने आप को घर में ही आइसोलेट कर लिया है।
राजधानी में कोविड-19 महामारी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए वीकेंड कर्फ्यू लगाने का फैसला किया गया है। शनिवार और रविवार को जरूरी सेवाओं को छोड़कर बाकी आवाजाही पर रोक रहेगी।
ये भी पढें- लश्कर के खूंखार आतंकवादी सलीम पर्रे को सुरक्षाबलों ने मार गिराया
डॉक्टरों की छुट्टियां रद्द
कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच सरकार की ओर से अस्पतालों को अलर्ट रहने का निर्देश दिया गया है, इस बीच दिल्ली स्थित एम्स में अगले आदेश तक डॉक्टरों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। भारत में कोरोना संक्रमण के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।
सांसद Manoj Tiwari भी कोरोना पाॅजिटिव
इस बात की जानकारी भारतीय जनता पार्टी के सांसद Manoj Tiwar ने ट्वीटर के जरिए दी कि वह कोरोना पाॅजिटिव हो गए है। मनोज तिवारी ने कहा कि वह दो जनवरी रात से ही अस्वस्थ महसूस कर रहे थे। उन्हें हल्का बुखार और जुकाम है। उन्होंने कहा कि कोरोना टेस्ट कराने के बाद मैं कोरोना पॉजिटिव आया हूँ। सतर्कता बरतते हुए अपने आप को कल ही आइसोलेट कर लिया था। उन्होंने कहा कि जो लोग मेरे संपर्क में आए है वह कोविड टेस्ट जरूर करवा लें। साथ ही अपना और अपने परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान जरूर रखें।
बात दें कि देश में एक बार फिर से एक दिन में कोविड-19 के 33370 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,49,60,261 हो गई है तो वहीं एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 1,71,830 पहुंच गई है। ओमिक्रॉन संक्रमित मरीजों की बात करें तो उनकी संख्या 1892 पहुंच गई है।
