खबर संसार, नई दिल्ली : अब बिना इंटरनेट के कर सकेंगे Digital payment : आरबीआई, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने अब 200 रूपये तक के आफलाइन भुगतान की अनुमति अपर लिमिट के साथ तय कर दी है। इसकी कुल सीमा 2,000 रूपये होगी। जिसमें इंटरनेट की कनेक्टिविटी की जरूरत नहीं होगी। पैसे लेन-देन के लिए कार्ड वाॅलेट और मोबाइल उपकरणों के माध्यम से Digital payment किया जा सकेगा। इस तरह का पेमेंट सिर्फ आमने-सामने रहकर ही किया जा सकेगा।
ये भी पढें- AIIMS के 50 डॉक्टर्स एक साथ आइसोलेट, 23 डाॅक्टर कोरोना पाॅजिटिव
ऑफलाइन मोड में छोटे डिजिटल को बढ़ावा देने के लिए RBI ने सबसे पहले कुछ निकायों के साथ सितंबर 2020 से जुलाई 2021 के दौरान टेस्टिंग किया था। इसके बाद भारतीय रिजर्व बैंक ने 6 अगस्त को इससे जुड़ी पायलट स्कीम को मंजूरी दी थी। Digital payment के लिए RBI ने कुछ नियम और शर्तें रखी हैं, जिन्हें जानना आपके लिए जरुरी है।
जानिए RBI के नियम व शर्तें
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के मुताबिक ऑफलाइन पेमेंट के लिए अभी 200 रुपये तक के ट्रांजक्शन करने की इजाजत दी गई है। साथ ही इसके अलावा अधिकतम 10 ट्रांजक्शन किये जा सकेंगे। यानी कुल 2,000 रुपये तक का ऑफलाइन ट्रांजक्शन करने की इजाजत होगी। लिमिट समाप्त हो जाने के बाद इसे बढ़ाने के लिए ऑनलाइन मोड का सहारा लेना पड़ेगा और यह एडिशनल फैक्टर ऑथेंटिकेशन के साथ ही कर पाना संभव होगा।
ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा
आज भी कई ग्रामीण क्षेत्रो में बहुत से लोगों के पास स्मार्टफोन नहीं है। या नेटवर्क समस्या रहती हैं तो ऐसे लोगों को अब Digital payment कर पाना आसान हो जाएगा। वहीं इसमें पेमेंट ऑफलाइन तरीके से होगा, इसलिए ग्राहकों को SMS या E-mail के जरिए मिलने वाला अलर्ट कुछ देर के बाद मिलेगा।
