खबर संसार, नई दिल्ली : AIIMS के 50 डॉक्टर्स एक साथ आइसोलेट, 23 डाॅक्टर कोरोना पाॅजिटिव, कोरानावायरस ने एक बार फिर से देश में हाहाकार मचाना शुरू कर दिया है। ओमिक्रॉन के साथ ही कोरोना ने एक बार फिर से संक्रमण की रफ्तार पकड़ ली है। तेजी से फैलते कोरोना की चपेट में स्वास्थ्यकर्मी भी आ रहे हैं। दिल्ली AIIMS के 50 डाॅक्टरों को आइसोलेट कर दिया गया है। और साथ ही सफदरजंग अस्पताल में भी एक साथ 23 डॉक्टर कोरोना पाॅजिटिव मिले हैं।
23 डाॅक्टर कोरोना पाॅजिटिव
देशभर में कोरोना के आंकड़ों में बेहताशा वृद्धि होती जा रही है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) दिल्ली के कम से कम 50 डॉक्टरों कोरोना के लक्षण पाये जाने के बाद ये लोग आइसोलेशन में चले गए हैं। तो वही दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भी एक साथ 23 डॉक्टर कोरोना पाॅजिटिव मिलने से हड़कंप मच गया है। वह कई मेडिकल स्टाफ कोविड संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। इन दिनों दिल्ली और महाराष्ट्र में कोरोना के नए मामलों में लगातार बढ़ोत्तरी देखी जा रही है।
ये भी पढें- अब मुख्यमंत्री केजरीवाल और Manoj Tiwari भी कोरोना पाॅजिटिव
AIIMS के डॉक्टर्स की छुट्टियां रद्द
AIIMS ने भी सभी डॉक्टर्स की छुट्टियां तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी हैं और उन्हें काम पर वापस लौटने के आदेश भी जारी किए हैं। अस्पताल प्रशासन ने एक आदेश जारी कर अगले आदेश तक डॉक्टर्स के छुट्टियां लेने पर रोक लगा दी है। ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों के मद्देनजर ये फैसला लिया गया है, इसके अलावा AIIMS और सफदरजंग में डॉक्टर्स और अन्य हेल्थ कर्मी भी कोरोना की चपेट में हैं ऐसे में अस्पताल फुल स्ट्रेंथ में काम करना चाहता है।
सफदरजंग अस्पताल के एक वरिष्ठ डॉक्टर ने कहा, ‘ये ओमिक्रॉन मामले नहीं हैं, लक्षण ज्यादातर मामूली होते हैं और किसी भी मामले में अस्पताल में भर्ती होने की आवश्यकता नहीं होती है। वे सभी खुद को अलग कर रहे हैं।’ उन्होंने आगे कहा, घबराने की जरूरत नहीं है। कोरोनावायरस को रोकने का सबसे अच्छा तरीका हर समय मास्क पहनना और हर समय सभी कोविड उपयुक्त प्रोटोकॉल का पालन करना है।


