शार्दूल ठाकुर की घातक गेदबाजी ने साउथ अफ्रीका के चार बड़े विकेट झटक लिए जिससे साउथ अफ्रीका का स्कोर लंच तक 102 रन पर चार बीकेट हो गया था। जोहान्सबर्ग में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन का खेल जारी है। रैसी वान डेर डूसेन और तेंबा बाउमा क्रीज पर हैं।
शार्दूल ने कराई जोरदार वापसी
दूसरे दिन शार्दूल ठाकुर ने टीम इंडिया की जोरदार वापसी कराई। पहले उन्होंने अफ्रीकी कप्तान डीन एल्गर (28 रन) को आउट कर पवेलियन का रास्ता दिखाया और फिर नजरें जमा चुके कीगन पीटरसन (62 रन) को आउट कर भारत को तीसरी सफलता दिलाई। शार्दूल ने पीटरसन को शानदार गेंदबाजी करते हुए चौथे स्टंप पर फुलर गेंद फेकी ये गेंद बाहर की ओर निकली। पीटरसन ड्राइव करने गए, लेकिन गेंद ने बल्ले का बाहरी किनारा लिया और दूसरी स्लिप में मयंक अग्रवाल ने शानदार कैच लपका।
एल्गर ने नहीं उठाया जीवनदान का फायदा
26वें ओवर फेंक रहे जसप्रीत बुमराह की तीसरी गेंद पर एल्गर के खिलाफ भारत ने कीपर कैच की अपील की। हालांकि अंपायर निश्चित नहीं थे कि गेंद ने बाहरी किनारा लेकर बंप भी किया है, इसलिए उन्होंने सॉफ्ट सिग्नल आउट दिया है और थर्ड अंपायर के पास गए। रीप्ले में नजर आया कि गेंद बल्ले पर लगी ही नहीं थी। जमीन पर बैट लगने की आवाज आई थी और एल्गर आउट होने से बच गए। उस समय वह 11 के स्कोर पर बैटिंग कर रहे थे।
इसे भी पढ़े-ओमिक्रॉन: दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू, पंजाब में स्कूल बंद, बिहार लग सकता है लॉकडाउन ?
एल्गर मिले जीवनदान को बड़ी पारी में नहीं बदल सके। एल्गर 120 गेंदों पर 28 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उनका विकेट शार्दूल ठाकुर के खाते में आया। विकेट के पीछे ऋषभ पंत ने एल्गर का शानदार कैच पकड़ा। दूसरे विकेट के लिए डीन एल्गर और कीगन पीटरसन ने 211 गेंदों में 74 रन जोड़े।
टीम इंडिया के बल्लेबाजों का फ्लॉप शो जारी
जोहान्सबर्ग टेस्ट के पहले दिन भारत का मध्यक्रम पूरी तरह से फ्लॉप रहा। सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल (26) को अच्छी शुरुआत तो मिली, लेकिन वो बड़ी पारी नहीं खेल पाए। वहीं, खराब फॉर्म में चल रहे चेतेश्वर पुजारा (3) और अजिंक्य रहाणे (0) ने एक बार फिर निराश किया। दोनों को लगातार दो गेंदों पर ओलिवियर ने पवेलियन की राह दिखाई।
इसके बाद राहुल और हनुमा विहारी (20) ने चौथे विकेट के लिए 42 रन की साझेदारी कर पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन कोहली की चोट के कारण टीम में आए विहारी भी जल्दी आउट हो गए। इसके बाद विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत सिर्फ 17 रन बनाकर जेन्सन की गेंद पर आउट हुए। फिर अश्विन ने आक्रामक अंदाज में खेलते हुए भारत को सम्मानजक स्कोर तक पहुंचाया। वहीं, बुमराह ने नाबाद 14 रन बनाकर भारत को 200 के आंकड़े के पार पहुंचाया।
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए क्लिक करें

