खबर संसार हल्द्वानी। जंगली जानवरो को पकड़ने के लिए डाली आटे की लोई में विस्फोटक चवाने से गाय का जबड़ा उड़ा! जी हां मानव द्वारा की गई क्रूर हरकत निर्दोष जानवरो के लिए कितनी दुखदाई होती है इसकी जीती जागती तसवीर इस गौ माता को अपने जबड़े से चुकानी पड़ी।
जानवरो को पकड़ने के लिए डाली आटे की लोई में विस्फोटक चवाने से गाय का जबड़ा उड़ा!
पिछले साल इसी तरह का वाक्या हुआ था ।
केरल में एक हाथी के साथ हुआ था। इसी तरह कि घटना हल्द्वानी के कमलुवागांजा में हुई। यहां निवाला समझ कर एक गाय आटे की लोई में छिपा कर रखे गए बम को चबा गई और जोरदार धमाके के साथ उसका जबड़ा उड़ गया। गाय अभी जिंदा है, हल्दूचौड़ गो सदन में उसे रखा गया है। नली द्वारा उसको खाना पीना दिया जा रहा। गाय की हालत खराब हो चली है।
आज इस सिलसिले में बजरंग दल कार्यकरता लामाचोड़ चौकी में इंचार्ज का घेराव भी किया। एस एस पी द्वारा इस पर निर्देश जारी किया है कि पशु क्रूरता अधिनियम में मामला दर्ज करने को कहा है


