HomeNationalदिल्‍ली में वीकेंड कर्फ्यू के लिए ई-पास कैसे बनवाएं, जाने पूरा प्रोसेस

दिल्‍ली में वीकेंड कर्फ्यू के लिए ई-पास कैसे बनवाएं, जाने पूरा प्रोसेस

दिल्ली, खबर संसार। दिल्ली में कोविड-19 के मामले बढ़ने पर दिल्‍ली में वीकेंड कर्फ्यू लगाया गया है। इस दौरान आवश्यक वस्तुओं और सेवाओं की आपूर्ति से जुड़े लोगों को आवाजाही के लिए ई-पास जारी किए जाएंगे। ई-पास के लिए दिल्ली सरकार की वेबसाइट www.delhi.gov.in पर आवेदन करना होगा। संबंधित जिलों के डीएम अपने एरिया में इस तरह की गतिविधियों से जुड़े लोगों के लिए ई-पास जारी करेंगे। दिल्‍ली में कर्फ्यू के लिए ई-पास ऑनलाइन कैसे बनवाएं, आइए इसका पूरा प्रोसेस आपको समझाते हैं।

स्‍टेप 1 : दिल्‍ली सरकार की वेबसाइट पर मिलेगा लिंक

  • सबसे पहले दिल्‍ली सरकार की आधिकारिक वेबसाइट (https://delhi.gov.in) पर विजिट करें।
  • होमपेज पर थोड़ा स्‍क्रॉल करने पर लेटेस्‍ट नोटिफिकेशंस नजर आएंगी।
  • इनमें से Click Here to Apply for ePass for Night Curfew from 10:00 PM to 05:00 AM & Weekend Curfew लिंक पर क्लिक करें। एक नया पेज खुलेगा।
  • नए पेज पर आपको भाषाओं में आगे बढ़ने का विकल्‍प मिलेगा। आप हिंदी या English में से एक का चुनाव कर सकते हैं।
  • अगले स्‍टेप में आपसे पूछा जाएगा कि ‘आपको क्‍या मदद चाहिए?’ ड्रॉपडाउन मेन्‍यू में से आप ‘कर्फ्यू में ई-पास के लिए’ विकल्‍प चुनें और सबमिट करें।
  • आपके सामने अब ई-पास का फॉर्म खुल जाएगा।
  • इसमें आपको फोन नंबर, नाम, पता, पास की अवधि, जिला व किस सेवा के लिए पास बनवा रहे हैं, यह बताना होगा।
  • आपको अपना पहचान पत्र भी अपलोड करना होगा। फाइल का अधिकतम साइज 4 MB होना चाहिए।
  • साथ ही विजिटिंग कार्ड, दुकान/व्यवसाय का लाइसेंस इत्‍यादि भी अपलोड करना पड़ेगा।
  • अंत में ‘मैं पूर्ण रूप से अवगत हूँ कि अगर मेरे द्वारा दी गयी कोई भी जानकारी गलत पाई गई तो मुझपर भारतीय दंड संहिता धारा 177 और 191 के अंतर्गत कड़ी कार्यवाही होगी’ घोषणा पर टिक करते हुए फॉर्म को सबमिट कर दीजिए।
ePass ID नोट कर लें

फॉर्म सफलतापूर्वक सबमिट होने की जानकारी आपकी स्‍क्रीन पर होगी।
यहीं पर आपको आपका ePass ID भी बताया जाएगा। इसे कहीं नोट कर लें।
ePass ID आपको SMS के जरिए भी भेजी जाएगी।

इसे भी पढ़े-राम मंदिर के लिए 4 कुन्तल का Lock भेंट करना चाहता है वृद्ध दंपत्ति 

ऐसे चेक करें अपने ePass का स्‍टेटस

  1. अगर आपके जिले के डीएम ने ePass मंजूर कर दिया है तो उसकी सूचना SMS के जरिए फॉर्म में भरे गए मोबाइल नंबर पर दी जाएगी।
  2. अगर आप ऑनलाइन स्‍टेटस चेक करना चाहते हैं तो स्‍टेप 2 में बताए गए पेज तक पहुंचे।
  3. वहां ‘अगर आप पहले ही ePass अप्लिकेशन भर चुके हैं तो, स्टेटस चेक करने के लिए’ के आगे बने ‘यहां क्लिक करें’ बटन पर क्लिक करें।
  4. अगले पेज पर आपको ePass ID भरना होगा, फिर सबमिट करते ही स्‍टेटस स्‍क्रीन पर शो होगा।
RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.