खबर संसार नई दिल्ली। 2 घंटे बाद 5 राज्यो में आचार सहिता! जी हा सूत्रों अनुसार चुनाव आयोग 3 बजकर 30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उत्तर प्रदेश, पंजाब, गोवा, मणिपुर और उत्तराखंड में विधानसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा करेंगा।
2 घंटे बाद 5 राज्यो में आचार सहिता का ऐलान !
विदित रहे कि कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच इन पांच राज्यों में चुनाव होने हैं. चुनाव आयोग ने इसको लेकर कहा था कि सभी पार्टियां समय पर चुनाव करवाना चाहती हैं. ऐसे में चुनाव नहीं टालने का फैसला किया गया है. चुनाव के दौरान कोरोना के खतरे को देखते हुए चुनाव आयोग और स्वास्थ्य मंत्रालय के शीर्ष ऑफिसर्स ने एक बैठक की इस बात पर भी चर्चा हुई थी कि मतदाताओं और कर्मचारियों का पूर्ण टीकाकरण अनिवार्य किया जाए. इस बार चुनाव में सोशल मीडिया पर सख्त निगरानी रखी जाएगी. किसी भी तरीके से आपत्तिजनक पोस्ट पर कार्रवाई की जाएगी. राज्यों की सीमाओं पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे.



