खबर संसार, सितारगंज: ऊधमसिंहनगर जिले के इस स्कूल में 55 students कारोना पाॅजिटव, उत्तराखंड में कोराना संक्रमण ने एक बार फिर से हाहाकार मचाना शुरू कर दिया है। ताजा मामला ऊधमसिंहनगर जिले के सितारगंज से सामने आ रहा है, जहां के जीएस काॅन्वेंट स्कूल में एक 55 students कोरोना पाॅजिटिव पाए गए हैं। इन सभी बच्चों को आइसोलेट कर दिया गया है। पूरे उत्तराखंड की बात करें तो अब तक कोरोना के 1413 नए मरीज मिले और एक संक्रमित की मौत भी हो चुकी है।
ये भी पढें- कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व ने दिया, उत्तराखंड कांग्रेस leaders को जोर का झटका
55 students संक्रमित होने से मचा हड़कंप
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक सितारगंज के जीएस कॉन्वेंट स्कूल में 155 छात्र की कोरोना जांच के बाद 55 छात्र कोरोना पाॅजिटिव पाए गए हैं। सभी कोरोना पाॅजिटिव स्कूली छात्र-छात्राओं को घरों में ही आइसोलेट कर दिया गया है। 55 students संक्रमित होने से पूरे स्कूल प्रबंधन में हड़कंप मचा हुआ है। बताते चलें कि बीते 7 तारीख को स्वास्थ्य विभाग ने स्कूल में वैक्सीनेसन के दौरान सैंपल भी लिये थें। ये छात्र खटीमा रोड स्थित जीएस कॉन्वेंट स्कूल के हैं।
देशभर में 1 लाख 79 हजार 729 नये कोरोना संक्रमण
देशभर में पिछले एक सप्ताह में कोरोना वायरस केस में तेजी से वृद्धि हो रही है। मामलों में वृद्धि को ओमीक्रॉन वेरिएंट को प्रमुख कारण माना गया है। राज्य की बता करें तो इन दिनों एक्टिव मरीजों की संख्या 4118 हो गई है। तो वहीं अब तक पूरे प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या तीन लाख पचास हजार को पार कर गई है। बीते 24 घंटों में देशभर में 1 लाख 79 हजार 729 नये कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं। तो वहीं देशभर में अब तक ओमिक्रोन वैरिएंट के कुल मामले 4,033 समाने आ चुके हैं।


