HomeUttarakhandकांग्रेस शीर्ष नेतृत्व ने दिया, उत्तराखंड कांग्रेस leaders को जोर का झटका

कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व ने दिया, उत्तराखंड कांग्रेस leaders को जोर का झटका

खबर संसार, देहरादून : कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व ने दिया, उत्तराखंड कांग्रेस leaders को जोर का झटका, कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने विस चुनाव 2022 से पहले उत्तराखंड कांग्रेस को जोर का झटका देते हुए परिवारवाद पर लगाम लगाने की कोशिश की है। कांगेस ने ”एक परिवार, एक टिकट” नीति लागू करने का फैसला लिया है। इस फैसले के बाद से उत्तराखंड कांग्रेस का मुख्य चेहरा पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत सहित परिवार के लिए टिकट मांग रहे कांग्रेस के कई बड़े leaders को झटका लगा है। कांग्रेस की ओर से ”एक परिवार, एक टिकट’‘ का फॉर्मूला उत्तराखंड में लागू हो रहा है।

ये भी पढें-  नेताओ के पोस्टर बैनर होर्डिंग का कूड़े का पहाड़ बना दिया!

कांग्रेस leaders मांग रहे बच्चों के लिए टिकट

बताते चलं कि उत्तराखंड विस चुनाव 2022 के चलते उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ leaders अपने बच्चों के लिए टिकट मांग रहे हैं। इसमें हरीश रावत के बेटे व बेटी के साथ ही प्रीतम सिंह अपने बेटे तो वहीं वरिष्ठ नेता यशपाल आर्य अपने बेटे संजीव आर्य के लिए भी टिकट की मांग रहे हैं। उत्तराखंड स्क्रीनिंग कमेटी के एक सदस्य ने कहा कि यशपाल आर्य का मामला अलग है। वे दोनों मौजूदा विधायक की हैसियत से पार्टी में आए थे। इसलिए इस फॉर्मूले का कोई मतलब नहीं है। यह भी बताया जा रहा है कि स्क्रीनिंग कमेटी इस फॉर्मूले के आधार पर अपना फैसला करेगी।

”एक परिवार, एक टिकट’

इससे पहले प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोंडियाल ने एक परिवार के लोगों को ज्यादा टिकट देने की वकालत की थी। हालांकि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने जमकर इसका विरोध किया था। उन्होंने कहा था कि परिवारवाद लगातार कार्यकर्ताओं की भावनाओं को नुकसान पहुंचा रहा है। अब पंजाब की ही तर्ज पर उत्तराखंड विधानसभा चुनावों में भी एक परिवार से एक ही टिकट देने का नियम लागू करने का फैसला लिया है।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.