खबर संसार, लखनऊ: बड़ी खबर- मायावती व सतीश चंद्र मिश्र नहीं लड़ेंगे 2022 election, उत्तर प्रदेश व अन्य राज्यों में विधानसभा चुनावों की तैयारियां जोरों पर चल रही है। अन्य चुनावी राज्यों के साथ आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 को अब लगभग एक माह का समय ही बचा हैं। इस बीच बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की ओर एलान किया गया है कि इस बार उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती उत्तर प्रदेश विधानसभा का चुनाव नहीं लड़ेंगी। व बसपा महासचिव 2022 election चुनाव नहीं लड़ेंगे।
ये भी पढें- अब गायिका Lata Mangeshkar भी कोरोना पाॅजिटिव
2022 election में बसपा 403 सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
राज्यसभा सांसद और बसपा नेता सतीश चंद्र मिश्रा ने कहा कि बसपा सुप्रीमो और उनके परिवार के कोई भी सदस्य इस बार चुनावी मैदान में नहीं उतरेंगे। उन्होंने आगे कहा कि बसपा पारिवारिक पार्टी नहीं है। उन्होंने कहा कि 2022 election में बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी 403 सीट पर लड़ेगे। उसके नेता तथा कार्यकर्ता बेहद सक्रिय होकर मैदान में डटेंगे। यहां सर्वजन हिताय और सर्वजन सुखाय का पालन किया जाता है। यूपी चुनाव में सपा और भाजपा के बीच सीधी फाइट के सवाल पर उन्होंने कहा, यह पूरी तरह से गलत आकलन है कि उत्तर प्रदेश चुनाव भाजपा और सपा के बीच दो ध्रुवीय होगा। सतीश चन्द्र मिश्रा का दावा है कि प्रदेश में ना तो सपा सत्ता में आएगी और न ही भाजपा। उत्तर प्रदेश में तो बसपा ही सरकार बनाने जा रही है।


