खबर संसार, मुंबई : अब गायिका Lata Mangeshkar भी कोरोना पाॅजिटिव, देशभर में कोरोना ने एक फिर से विकराल रूप धारण कर लिया है। इस वायरस की चपेट में कई नेता और अभिनेता भी आ चुके हैं ताजा मामला मुंबई से आ रहा है, जहां मशहूर बालीवुड गायिका Lata Mangeshkar भी आ मंगलवार को कोरोना संक्रमित हो गई हैं उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया है हालांकि उन्हें हल्के लक्षण है। इस बात की जानकारी उनकी भतीजी रचना ने दी है।
ये भी पढें- दिल्ली में आज से सभी प्राइवेट offices व बार-रेस्टोरेंट्स पर ताला!
ICU में Lata Mangeshkar
रिपोर्ट के मुताबिक कोराना संक्रमण की चपेट में आने के बाद 92 वर्षीय गायिका Lata Mangeshkar का मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई (medical unit) में इलाज चल रहा है। फिलहाल उन्हें ICU में रखा गया है। लता मंगेशकर को निमोनिया हो गया है। उन्हें रविवार सुबह ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉ. प्रतीत समदानी और उनकी टीम उनका इलाज कर रही है। कोविड होने के बाद होने वाला न्यूमोनिया लता मंगेशकर को हुआ है। बता दें कि लता मंगेशकर के कोरोना संक्रममित होने की वजह से उनके कारोड़ों फैंस चिंतित नजर आ रहे हैं। क्योंकि गायिक की उम्र काफी है। इस वजह से ज्यादा चिंता की वजह है। हालांकि उन्हें हल्के लक्षण हैं। कामना की जा रही कि वह जल्द से जल्द ठीक होकर घर वापस लौट आएं।
