खबर संसार, लखनऊ : साइकिल पर सवार हुए swami और उनके सहपाठी आठ विधायक। जी हां स्वामी प्रसाद मार्य अपने साथ आठ विधायकों के साथ समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। जैसा कि 4 दिन पहले ही फाइनल हो गया था कि swami प्रसाद मौर्य भाजपा का साथ छोड़ सपा में जाएंगे। हालांकि उन्होंने 3 दिन का सस्पेंस जरूर रखा कि मैं 14 तारीख को ही इसकी घोषणा करूंगा।
ये भी पढें- हस्ताक्षर अभियान में पहुॅचकर मेरा वोट-मेरा अधिकार बोर्ड पर हस्ताक्षर किये
swami के सपा में आने से बढ़ी दिलचस्पी
जी हां आज लखनऊ में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ मंच पर स्वामी प्रसाद मौर्य साइकिल पर सवार हो गए हैं लेकिन अब देखना होगा कि 2022 में उनकी साइकिल कैसी चलती है। swami प्रसाद मौर्य ने तीन दिन पहले ही बयान जारी कर कहा था कि भाजपा के ताबूत में आखिरी कील साबित होगी। स्वामी भाजपा से बहुत ज्यादा नाराज नजर आ रहे थे, स्वामी प्रसाद मौर्य के आने से 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और उत्सुकता बढ़ गई है क्योंकि केशव प्रसाद मौर्य भाजपा के उप मुख्यमंत्री है। यूपी में पांच प्रतिशत वोट मौर्य समाज का है, जो कि उत्तर प्रदेश की 100 सीटों पर अच्छा-खासा प्रभाव है। अब देखना ये है कि कौन सा मौर्य ज्यादा सीटें दिलाने में अपनी भूमिका निभाता है।
इधर दूसरी ओर यूपी सरकार में मंत्री रहे स्वामी प्रसाद मौर्य स्वामी प्रसाद मौर्य धर्म सिंह सैनी समेत बीजेपी के 6 बागी विधायक सपा में शामिल हो गए। लखनऊ पार्टी कार्यालय में swami प्रसाद मोर्य समेत बीजेपी के आठ विधायकों ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव की मौजूदगी में सपा का दामन थामा. सपा के साथ आने वालों में स्वामी प्रसाद मौर्य, धर्म सिंह सैनी, भगवती सागर, विनय शाक्य, रोशनलाल वर्मा, मुकेश वर्मा, बृजेश कुमार प्रजापति, चैधरी अमरसिंह शामिल हैं।


