खबर संसार हल्द्वानी। नीलेश आनंद भरणे, डीआईजी कुमाऊं रेंज ने दिखाई हरी झंडी। जी हा आज डायल 112 को सुदृढ़ करते हुए प्रो एक्टिव पुलिसिंग और पुलिस सुरक्षा चक्र को मजबूत करने हेतु 5 नये डायल 112 सिटी पेट्रोल वाहनों को नैनीताल पुलिस में किया शामिल।
डीआईजी ने जनता की सुरक्षा को दिखाई हरी झंडी
जनता की सुरक्षा तथा पुलिस रिस्पॉन्स सिस्टम को प्रो एक्टिव मोड में लाने के लिए पुलिस मुख्यालय उत्तराखंड से प्राप्त *05 डायल 112 सिटी पेट्रोल स्कॉर्पियो वाहनों* को *पुलिस बहुउद्देशीय भवन हल्द्वानी* के प्रांगण से रवाना किया गया। उपरोक्त *वाहनों* को नैनीताल के हल्द्वानी, काठगोदाम, बनभूलपुरा, मुखानी तथा लालकुआं* थानों में हाईवे/सिटी पैट्रोलिंग हेतु लगाया जाएगा। जिससे वर्तमान में प्रचलित *डायल 112* को *अधिक प्रभावी और त्वरित गति* से संचालित कर *इफेक्टिव पुलिसिंग* के उद्देश्य को सार्थक बनाया जा सके।
कार्यक्रम के दौरान पंकज भट्ट, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल,जगदीश चंद्र, पुलिस अधीक्षक अपराध/यातायात नैनीताल, शांतनु पाराशर , क्षेत्राधिकारी लालकुआं, विभा दीक्षित, सीओ ट्रैफिक नैनीताल, राकेश माहरा निरीक्षक यातायात हल्द्वानी, भगवत सिंह राणा, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन नैनीताल, श्री नंदन सिंह रावत प्रभारी एसओजी तथा अन्य अधिकारी/ कर्मचारी मौजूद थे


