HomeLife Styleकुत्ते-बिल्ली सहित इन animals को पालने पर अब भरना होगा जुर्माना!

कुत्ते-बिल्ली सहित इन animals को पालने पर अब भरना होगा जुर्माना!

खबर संसार, नई दिल्ली : कुत्ते-बिल्ली सहित इन animals को पालने पर अब भरना होगा जुर्माना!, पूरी दुनियां में कई लोगों को पालतू जानवर पालन अच्छा लगता है, ज्यादातर लोग कुत्ते और बिल्ली को पालना पसंद करते हैं। कुत्ते को काफी वफादार माना गया है, शायद इसी वजह से लोग कुत्ते को पालने में ज्यादा दिलचस्पी दिखाते हैं। कई लोग तो बिल्लियां पालने के भी शौकीन होते हैं। लेकिन आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि अगर आप भी अपने घर में कुत्ता या बिल्ली पाल रहे हैं तो सावधान हो जाएं। जी हां, अगर आप इन पालतू animals को पाल रहे है, तो उसका रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है, अगर आप ऐसा नहीं कराते हैं तो आपको जुर्माना भी भरना पड़ सकता है।

ये भी पढें- Rajpath पर दिखा भारत का शक्ति प्रदर्शन, मोदी के सिर पर कुमाऊंनी टोपी 

15 फरवरी तक करवा लें पालतू animals के लिए रजिस्ट्रेशन

बताते चलें कि नोएडा में पालतू कुत्तों व बिल्लियों को पालने से पहले रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य कर दिया गया है। नोएडा अथॉरिटी ने इन पालतू जानवरों के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख भी तय कर दी है। नोएडा अथॉरिटी ने कहा है कि नोएडा में रहने वाले सभी लोग अपने पालतू कुत्ते और बिल्ली का 15 फरवरी तक रजिस्ट्रेशन करवा लें अन्यथा उन्हें जुर्माना भरना होगा। पालतू जानवरों का रजिस्ट्रेशन नहीं पाए जाने पर 1 हजार रुपये का शुरुआती जुर्माना भरना पड़ेगा। रजिस्ट्रेशन की सुविधा ऑनलाइन की जा रही है।

मोबाइल ऐप से कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन

नोएडा अथॉरिटी पालतू जानवरों के रजिस्ट्रेशन में तेजी लाएगी। जिसके लिए लगातार 21 दिनों तक नोएडा के अलग-अलग जगहों पर पेट रजिस्ट्रेशन कैंप लगाए जाएंगे। बताते चलें कि नोएडा अथॉरिटी ने लोगों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए Pet Registration के लिए मोबाइल ऐप की भी शुरुआत कर दी है। लोग चाहें तो मोबाइल ऐप पर भी अपने पालतू जानवरों का रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इस ऐप पर लोगों को अपने पालतू जानवरों की कुछ जरूरी जानकारी देनी होगी और 500 रुपये की फीस जमा करनी होगी, जिसके बाद आपका पालतू जानवर रजिस्टर हो जाएगा।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.